छत्तीसगढ़ - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गए जेल , कही चीफ जस्टिस को पत्र लिखने की बात

रायपुर , 13-09-2024 6:02:29 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गए जेल , कही चीफ जस्टिस को पत्र लिखने की बात
रायपुर 13 सितंबर 2024 - छत्तीसगढ़ में कोल लेवी मामले में रायपुर सेंट्रल जेल में बंद कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने गंभीर आरोप लगाये हैं। आरोप है कि जेल अधीक्षक के चैंबर में बुलाकर उसे धमकाया और दबाव बनाया कि, सौम्या चौरसिया के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पैसा देने की बात कबूल करूं। सूर्यकांत तिवारी के इस आरोप के बाद भूपेश बघेल सेंट्रल जेल पहुंचे। 

मीडिया से बात करते हुए पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि , मैं विधायक देवेंद्र यादव और सूर्यकांत तिवारी से मिलने जेल आया था। लेकिन मुझे सूर्यकांत तिवारी से नहीं मिलने दिया गया। पूर्व CM भूपेश बघेल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री हैं, वर्तमान में विधायक हैं बावजूद उन्हें मिलने नहीं दिया गया, जबकि मिलने को लेकर उन्होंने विधिवत तरीके से आवेदन किया था। 

भूपेश बघेल ने कहा कि वो इस मामले को लेकर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखेंगे। CM को भी पत्र लिखकर घटनाक्रम की जानकारी देंगे। बता दें कि आरोपी सूर्यकांत तिवारी ने वकील के माध्यम से कोर्ट में लिखित शिकायत दी है। लेटर में लिखा है कि, जब वकील मुलाकात के लिए जेल गए थे तो आवेदक ने बताया कि, 8 सितंबर, रविवार को जेल अधीक्षक कार्यालय में बुलाया गया था वहां उन्हें धमकाया गया और भूपेश बघेल का नाम लेने के लिए दबाव बनाया गया। 

सूर्यकांत तिवारी ने ये भी आरोप लगाया है कि जिन कारोबारी और अफसरों पर घोटाले का आरोप लगा है उन्हें बुला कर इसी तरह से दवाब बनाया जाता है। पूछताछ के दौरान अपराधियों की तरह व्यवहार करते हैं। डर से ये कारोबारी और अफसर शिकायत नहीं कर रहे हैं। कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने अपने और परिवार के अन्य सदस्यों को खतरा होने की शिकायत भी की है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH