छत्तीसगढ़ - नकली गोवा अंग्रेजी शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश , भारी मात्रा में नकली गोवा व्हिस्की जप्त

रायपुर , 11-09-2024 12:22:44 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - नकली गोवा अंग्रेजी शराब बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश , भारी मात्रा में नकली गोवा व्हिस्की जप्त
रायपुर 10 सितंबर 2024 - राजधानी में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने वाले दो तस्करों को पकड़ा​। उनके पास से 40 पेटी नकली गोवा शराब की खेप जब्त की। दरअसल आबकारी विभाग को लंबे समय से अवैध शराब के निर्माण, विक्रय और परिवहन की सूचना मिल रही थी। गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए डिप्टी कमिश्नर ने चार-पांच दिनों तक फर्जी नंबर से ग्राहक बनकर तस्करों से बातचीत की। इसके बाद गोपनीय ढंग से कार्रवाई को अंजाम दिया। 

उन्होंने शराब तस्करी करते मोतीलाल साहू की चार पहिया वाहन मारुती वैगन आर को पकड़ा, जिसमें बिना होलोग्राम वाली 40 पेटी नकली गोवा शराब बरामद की।

इस तरह एक अन्य आरोपी युवराज साहू की चार पहिया वाहन अशोक लीलैंड पिकअप में देसी शराब निर्माण में प्रयुक्त 300 लीटर OP (Over Proof) या स्प्रिट बिना होलोग्राम वाली 12 पेटी नकली गोवा शराब जब्त की। इसके साथ ही लावारिस हालत में 8 पेटी नकली गोवा शराब भी पकड़ी।

पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में खाली शीशियां, ढक्कन, अवैध शराब निर्माण सामग्री बनाने में प्रयुक्त सामग्री मिली। दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण कायम कर जेल दाखिल करने की कार्रवाई की गई।

राज्य में यह अपनी तरह की पहली बड़ी कार्रवाई है, जिसमें इतनी बड़ी मात्रा में शराब और अवैध शराब निर्माण सामग्री बरामद की गई। साथ ही अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज

छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका

Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल

कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..

सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..

सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH