ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते 14 साल की नाबालिग को गेम पार्टनर से हुआ प्यार , छत्तीसगढ़ से पँहुच गई गुजरात

रायपुर , 09-09-2024 2:00:19 AM
Anil Tamboli
ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते 14 साल की नाबालिग को गेम पार्टनर से हुआ प्यार , छत्तीसगढ़ से पँहुच गई गुजरात
रायपुर 08 सितंबर 2024 - मौदहापारा थाना क्षेत्र की एक बस्ती से एक हफ्ते पहले गायब 14 साल की बालिका गुजरात में सुरक्षित मिली. पुलिस टीम उसे अब रायपुर लेकर पहुंच गई है. वह अपने ही हम उम्र ब्वॉयफ्रेंड के साथ उसके घर में रह रही थी. पता चला कि दोनों मोबाइल गेमिंग के दौरान दो साल पहले एक-दूसरे के संपर्क में आए और उनमें प्यार हो गया। नाबालिग स्कूल में पढ़ती है और उसी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को रायपुर बुलाया।

घरवालों से वह स्कूल जाने की बात बताकर घर से निकली और अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ट्रेन में बैठकर गुजरात चली गई. पुलिस ने बताया कि कम उम्र होने के कारण परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया. अब 14 साल के बालक को अपहरण का आरोपी बनाया गया है. उसे बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक, मौदहापारा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत्त बालिका का पता लगाया. रोजी मजदूरी करने वाले परिवार से पुलिस को पता चला कि 8वीं में पढ़ने वाली बालिका मोबाइल फोन का काफी उपयोग करती थी. पुलिस ने उसे जांच के दायरे में लिया. इसके बाद पता चला कि गुजरात में चल रहे एक मोबाइल नंबर पर वह काफी चेटिंग करती रहती है. इसके बाद टीम को रवाना किया गया. पुलिस ने कैम्प लगाकर मोबाइल फोन के उपयोगकर्ता का पता लगाया।

पुलिस संबंधित पते पर गुजरात पहुंची, तो पता चला कि घर का मुखिया भृत्य है. उसका बेटा 14 साल का है, जो बालिका को अपने साथ ले गया था. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बालक के परिवार वालों ने लोकल पुलिस को बालिका के बारे में जानकारी क्यों नहीं दी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - मासूम बच्ची के साथ रेप करने वाले आरोपी के घर पर चला सरकारी बुलडोजर, मकान हुआ जमीदोंज
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़ - नग्न हालत में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी, रेप के बाद हत्या की आशंका
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
Election Results 2026 - पश्चिम बंगाल और आसाम में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, जानें 5 राज्यों का हाल..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार JCB ने बाईक सवार नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर, हादसे में दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नदी में गिरी, हादसे में 04 लोगो की मौत और दो घायल
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
कलयुगी भाई ने 14 साल की नाबालिग बहन को बनाया हवस का शिकार, धमकी देकर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - भूपेंद्र राठौर से आईडी लेकर ऑनलाइन सट्टा खेलाने दो और सटोरिये गिरफ्तार, अब 16 सटोरियों की गिरफ्तारी होनी बाकी..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया कालू के सपने में आये पूर्व TI विवेक शर्मा, और कालू को कह दी ऐसी बात की कालू बिस्तर से..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
सक्ती - सटोरिया भूपेंद्र के मोबाईल ने उगले 21 सफेदपोश सटोरियों के नाम, कई हुए फरार तो कई..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH