34 साल पहले मात्र 20 रुपये की रिश्वत लेना आरक्षक को पड़ा भारी , अब रिटायरमेंट के बाद जाएगा जेल

बिहार , 07-09-2024 1:05:34 AM
Anil Tamboli
34 साल पहले मात्र 20 रुपये की रिश्वत लेना आरक्षक को पड़ा भारी , अब रिटायरमेंट के बाद जाएगा जेल
पटना 06 सितंबर 2024 - बिहार में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक सिपाही ने 34 साल पहले रिश्वत ली थी, जिसकी सजा उसे अब मिलेगी। हालांकि पुलिसकर्मी अब रिटायर्ड हो चुका है। आरोपी सिपाही का नाम सुरेश प्रसाद सिंह हैं, जो उस समय रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए थे। विशेष सतर्कता न्यायाधीश सुदेश श्रीवास्तव ने गुरुवार को पुलिस महानिदेशक (DGP) को सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने का निर्देश दिया। सुरेश जमानत पर आने के बाद कभी सुनवाई पर नहीं पहुंचे थे।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना 6 मई, 1990 की है। उस समय बरहिया में तैनात सिपाही सुरेश प्रसाद सिंह सहरसा रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर थे। सिपाही सुरेश सिंह ने उस समय महेशखूंट की रहने वाली सीता देवी को रोका। सीता स्टेशन प्लेटफॉर्म पर सब्जियों का बंडल लेकर जा रही थी। सिपाही ने सीता के कान में कुछ कहा, जिसके बाद उसने अपनी साड़ी की गांठ से 20 रुपये निकाले जिसे लेकर आरक्षक सुरेश सिंह ने अपनी जेब में रख लिया था।

सिपाही की करतूत पर किसी की नजर नहीं गई, लेकिन तत्कालीन स्टेशन प्रभारी ने आरक्षक सुरेश सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया और रिश्वत की रकम भी बरामद कर ली। मामूली रकम होने के बावजूद भी यह मामला 3 दशक से चल रहा था। सुरेश सिंह को मामले में जमानत मिल गई थी लेकिन वह सुनवाई में हाजिर नहीं हुए। वह 1999 से फरार हैं। उनकी संपत्ति कुर्की के भी आदेश थे, लेकिन पता चला कि उन्होंने गलत पता दिया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..

सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी

एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार

राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन

सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार

शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH