जांजगीर चाम्पा जिले के इस जगह पर की जा रही थी नकली नोट की छपाई , 98 हजार के जाली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार ,,

जांजगीर चाम्पा , 29-10-2020 7:25:18 PM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा जिले के इस जगह पर की जा रही थी नकली नोट की छपाई , 98 हजार के जाली नोट के साथ आरोपी गिरफ्तार ,,
जांजगीर चाम्पा 29 अक्टूबर 2020 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशन पर जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी प्रभारी फगुरम को मुखबीर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति द्वारा जाली नोट रखकर उसे आसपास के क्षेत्र खपाया जा रहा है।

सूचना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह से दिशा निर्देश प्राप्त कर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बी.एस. खुण्टिया के मार्गदर्शन में चौकी फगुरम की पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर दबिश देकर आरोपी राजेन्द्र कुमार गुलशन पिता दूजराम गुलशन उम्र 24 वर्ष साकिन ज्योतिनगर पिहरीद थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा को पकड़ा गया तथा पकड़ कर पूछताछ की गई।

उसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 16 नग 50 रुपये के नकली नोट व 95 नग 500 रुपये के नकली नोट को उससे मौके पर बरामद किया गया । तथा उसने अपने गांव पिहरीद के भूथाखार स्थित अपने खेत के बोर घर से नकली नोट बनाने की सामग्री रखना बताया।

 वहां ले जाकर उसने 100 नग 500 रुपये के नकली नोट एवं छपाई हेतु उपयोग की जाने वाली सामग्री जप्त की गई । इस प्रकार आरोपी के कब्जे से कुल 16 नग 50 रुपये के नकली नोट 16 x 50 = 800 रुपये , 195 नग 500 रुपये के नकली नोट 195 x 500 = 97500 रुपये कुल जुमला 98300 रुपये के नकली नोट एवं छपाई हेतु उपयोग की जाने वाली सामग्री 01 नग Lenovo कंपनी का लैपटाप मय चार्जर , 01 नग Espon L805 कंपनी का कलर प्रिंटर , एक नग Espon कंपनी का स्कैनर , Espon कंपनी का 07 नग कलर प्रिंटर का इंक बॉटल एवं 01 मोटरसायकल होण्डा साईन जप्त किया गया । आरोपी का कृत्य धारा 489 ( क ) , 489 ( ख ) , 489 ( ग ) , 489 ( घ ) भादवि का होने से आरोपी को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।

 उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी कामिल हक , प्रधान आरक्षक फलेन्द्र मनहर , आरक्षक योगेश राठौर , बृजपाल बर्मन , योगेश साहू , परमेश्वर मिरी , पदुम कश्यप , मिठू बर्मन , शिव कश्यप का योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
छत्तीसगढ़ - रिपेयरिंग के दौरान AC के कंप्रेसर ब्लास्ट, हादसे में दो भाई बुरी तरह घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
जांजगीर चाम्पा - बलेरो और कार में जबरजस्त टक्कर, हादसे में दो लोगो की मौत और 09 घायल
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - अमित जोगी को उम्रकैद की सजा, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - तश्वीर पर लगे दाग को तो मिटा दिए साहेब दामन पर लगे दाग को कैसे करोगे साफ??, जाग गई है सक्ती की जनता अब देना होगा हिसाब..
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती - आखिर किसने पोती राजा धर्मेन्द्र सिंह और देवेन्द्र अग्निहोत्री की तश्वीर पर लाल स्याही, और क्या है इसके मायने??
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
सक्ती SP ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, एक ही झटके में बदल दिए इन चार थानों के प्रभारी, देखे आदेश की कॉपी..
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - अधेड़ महिला के साथ हैवानियत, रेप के बाद प्रायवेट पार्ट में डाला बोतल, हुई मौत
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - 27 साल की महिला ने नाबालिग बालक के साथ जबरजस्ती बनाया शारीरिक संबंध, हुई गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
जांजगीर चाम्पा - दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझी, गजेन्द्र और सुरेन्द्र मिलकर इस वजह से दिया था वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
छत्तीसगढ़ - पिता अपनी बेटी पर रखता था बुरी नजर, परेशान पत्नी ने मायके वालों को बुलाया और फिर..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH