सक्ती - गांजा तस्करों के लिए यह काम करता था आरक्षक किशोर साहू , SP ने किया खुलासा

सक्ती , 02-09-2024 2:14:02 AM
Anil Tamboli
सक्ती - गांजा तस्करों के लिए यह काम करता था आरक्षक किशोर साहू , SP ने किया खुलासा
सक्ती 01 सितंबर 2024 - रायगढ़ पुलिस ने 28 अगस्त को पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 175 किलो गांजा जब्त किया गया था। शनिवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम में पूरे नेटवर्क का एसपी दिव्यांग पटेल ने खुलासा किया। SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि रायगढ़ पुलिस व बिलासपुर पुलिस की 5 अलग अलग विशेष टीम बनाई गई। 

इन्हें अलग-अलग लोकेशन में रवाना किया गया। इनपुट के मुताबिक पुलिस ओडिशा के बौध जिला पहुंची। इसके साथ ही बिलासपुर, ग्राम पिहरीद व ग्राम चारपारा जिला सक्ती में जाकर नेटवर्क से जुड़े लोगों की धरपकड़ की गई। मामले में व्योमकेश खटुआ, नान्हू भारद्वाज, सरगना भागवत साहू के अलावा आरक्षक किशोर साहू ग्राम सकर्रा सक्ती को भी गिरफ्तार किया गया।

28 अगस्त को पकड़ा गया गांजे की यह खेप पिहरीद सक्ती के भागवत साहू ने ओडिशा के बड़े गांजा तस्कर बौध जिले के व्योमकेश खटुआ उर्फ व्योम से खरीदा था। सक्ती पहुंचने के बाद पुरैना खरसिया का नान्हू भारद्वाज उसे छोटे गांजा विक्रेताओं तक पहुंचाता। 

संतराम और भागवत ओडिशा में गांजा खरीदी कर अपने साथियों के साथ रोड क्लीयर करते हुए आधे रास्ते तक आता था, ताकि पकड़ा ना जाए फिर आगे इसके दूसरे साथी गांजा लेकर ठिकानों में छिपाते और खुदरा बेचते थे। मुख्य सप्लायर व्योमकेश ने पूछताछ में नेटवर्क में शामिल कुछ और लोगों के नाम बताए।

SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि सक्ती जिले के ग्राम सकर्रा निवासी सक्ती पुलिस का आरक्षक किशोर साहू पुलिस के छापामार दल के साथ था, लेकिन काम गांजा तस्करी के गिरोह के लिए कर रहा था। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है। SP ने आगे बताया कि रायगढ़ पुलिस की टीम सक्ती में जहां भी आरोपियों को पकड़ने पहुंचती, आरक्षक किशोर साहू पहले तस्करों को सूचना दे देता था। सर्विलांस में वह पकड़ा गया। मामले पर राज्य स्तरीय टीम के साथ ही नेशनल क्राइम ब्यूरो (NCB) की भी नजर थी। इसलिए उसे आरोपी बनाकर गिरफ्तार करना पड़ा।

बताया जाता है कि आरक्षक किशोर साहू का पिछले कुछ सालों में दो बार सक्ती से दूसरे जिले में ट्रांसफर हुआ लेकिन उसने जुगाड़ कर रुकवा लिया। कुछ दिनों पहले उसे गांजा तस्करों से साठगांठ की शिकायत पर लाइन हाजिर भी किया गया था। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH