NH-52 में बड़ा सड़क हादसा , ट्रेलर और कार की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत

देश , 28/08/2024 7:55:03 PM
Anil Tamboli
NH-52 में बड़ा सड़क हादसा , ट्रेलर और कार की टक्कर में चार लोगों की मौके पर ही मौत
सीकर 29 अगस्त 2024 - राजस्थान के रींगस कस्बे के नजदीक NH,-52 पर मनवार होटल के नजदीक आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया. सड़क हादसा इतना भयंकर था कि ट्रेलर के नीचे दबने से कार सवार चार लोगो की मौत हो गई. हादसे के बाद बड़ी संख्या में आसपास के लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए. वहीं सूचना पर रींगस थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार लोगों को रींगस के सरकारी अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार ट्रेलर और कार दोनों जयपुर से सीकर की तरफ आ रहे थे. इसी दौरान मनवार होटल के पास आगे चल रही कार के सामने अज्ञात जानवर आने से कार चालक ने अचानक ब्रेक लगाया जिससे कार के पीछे चल रहा ट्रेलर कार से टकरा गया और ट्रेलर कार के ऊपर चढ़ गया जिससे कार में सवार चार लोग कार में ही फंस गए. घटना स्थल पर मौजूद लोगों की सहायता से पुलिस ने ट्रेलर के नीचे कार में फंसे लोगों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचा।

मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह NH-52 पर आगे चल रही कार को ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई. वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है. शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH