पराई महिला के प्यार में डूबा पति , पत्नी को देता था यह ताना , परेशान होकर पत्नी ने,,

देश , 28/08/2024 3:34:29 PM
Anil Tamboli
पराई महिला के प्यार में डूबा पति , पत्नी को देता था यह ताना , परेशान होकर पत्नी ने,,
पानीपत 28 अगस्त 2024 - पानीपत में पत्नी ने अपने पति के अवैध संबंध से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जांच में पता लगा है कि मृतका के पति का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध था। मृतका का पति अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर उसे अक्सर परेशान करता था। यहां तक कि प्रेमिका मृतका को फोन करके कहती थी कि तुम मर जाओ, तुम्हारे बच्चों को हम पाल लेंगे। इन बातों से परेशान महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

मृतका की पहचान गांव डाडौला की रहने वाली ज्योति के रूप में हुई है। उसकी शादी 2016 में  सन्नी से हुई थी। जांच में सामने आया है कि 2 साल से सन्नी का वंशिका यादव नाम की महिला से शादी के बाद प्रेम संबंध चल रहा है। मृतका के भाई संदीप ने आरोप लगाया है कि सन्नी अक्सर उसकी बहन से अवैध संबंध को लेकर भी मारपीट करता था।

वो अपनी पत्नी से कहता था कि "तू मर जाएगी तो, मैं वंशिका के साथ दूसरी शादी कर लूंगा"। जिसके बाद वंशिका भी ज्योति को परेशान करती थी। संदीप का कहना है कि उसकी बहन को मानसिक तौर पर प्रताड़ित किया गया था। जिसकी वजह से वह तनाव में रहने लगी थी।

तनाव में रहने की वजह से ज्योति ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे ज्योति ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। जिसके बाद जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के परिजनों का आरोप है कि सन्नी और वंशिका मंदिर में शादी भी कर चुके हैं। जिसके बारे में ज्योति ने उन्हें बताया भी था। जिसके बाद ज्योति के परिजन ने  ससुराल वालों से भी इस बारे में बात की। लेकिन उन्होंने हमेशा ही सन्नी का साथ दिया।

ज्योति के परिजन का यह भी आरोप है कि ससुराल वाले दहेज को लेकर भी परेशान करते थे। इस मामले को पंचायत में भी ले जाया गया जिसका कोई समाधान नहीं निकला। फिलहाल परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने  आरोपी सन्नी और उसकी प्रेमिका के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH