तहसीलदार , इंजीनियर , पटवारी सहित 07 अधिकारी रिश्वत लेते एक साथ गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही

देश , 26/08/2024 7:44:47 PM
Anil Tamboli
तहसीलदार , इंजीनियर , पटवारी सहित 07 अधिकारी रिश्वत लेते एक साथ गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही
जयपुर 27 अगस्त 2024 - एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने शुक्रवार को जेडीए के जोन नम्बर 9 में कार्रवाई करते हुए JEL तहसीलदार , पटवारी सहित सात लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इसमें महिला अधिकारी का पति भी शामिल है। ACB ने उनके पास से घूस के डेढ़ लाख रुपए भी जब्त किए है।

ACB के डीजी रवि प्रकाश महेरडा ने बताया कि रिश्वत लेते हुए जेडीए के तहसीलदार लक्ष्मीकांत गुप्ता, गिरदावर रुकमणी, रविकांत शर्मा, विमला मीणा, कनिष्ठ अभियंता खेमराज मीणा, श्री राम पटवारी जेडीए जोन-9 जयपुर एवं दलाल महेश चंद मीणा (प्राइवेट व्यक्ति) को पकड़ा है। ACB ने इनके पास से पीड़ित से अलग-अलग रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।

दरअसल ACB की जयपुर नगर तृतीय इकाई को परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी जमीन के रुपान्तरण अन्तर्गत 90 Aकरवाने की एवज में जयपुर विकास प्राधिकरण जोन 9 के तहसीलदार लक्ष्मीकांत गुप्ता द्वारा एक लाख रुपए , रुकमणि गिरदावर द्वारा एक लाख रुपए , रविकांत शर्मा गिरदावर और खेमराज मीणा कनिष्ठ अभियंता द्वारा 40 हजार रुपए , श्री राम शर्मा पटवारी द्वारा 20 हजार रुपए , विमला मीणा गिरदावर एवं उसके पति दलाल महेश चंद मीणा (प्राइवेट व्यक्ति) के माध्यम से 13 लाख रुपए रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।

ACB के एडिशनल एसपी हिमांशु कुलदीप ने शिकायत का सत्यापन करवाया तो वह सही पाया गया। टीम ने ट्रेप की कार्रवाई करते हुए तहसीलदार लक्ष्मीकांत गुप्ता को 50 हजार रुपए , रुकमणि गिरदावर को 20 हजार रुपए, खेमराज मीणा कनिष्ठ अभियंता जेडीए जोन 9 जयपुर को 40 हजार रुपए, रविकांत शर्मा गिरदावर को 20 हजार रुपए एवं श्री राम पटवारी को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। विमला मीणा गिरदावर और दलाल महेश चंद मीणा (प्राइवेट व्यक्ति) को भी मौके से गिरफ्तार किया गया।

ACB कार्रवाई के दौरान जोन नंबर 9 के ऑफिस में करीब 50 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। करीब ढाई घंटे चली कार्रवाई के दौरान ACB ने सभी को रोक लिया था। रिश्वत में शामिल नहीं मिलने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को अकेले में पूछताछ के बाद छोड़ दिया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH