स्पा सेंटर में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , दलाल और कॉलगर्ल सहित 10 गिरफ्तार

नई दिल्ली , 23/08/2024 7:57:23 PM
Anil Tamboli
स्पा सेंटर में चल रहे हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पर्दाफाश , दलाल और कॉलगर्ल सहित 10 गिरफ्तार
नई दिल्ली 24 अगस्त 2024 - बाहरी जिले की स्पेशल स्टाफ पुलिस ने पश्चिम विहार के एक मॉल में स्पा के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा करते हुए एजेंट, सेक्स वर्करों सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नांगलोई के प्रकाश चंद, इंदर पाल, मथुरा के मयंक और मादीपुर के अनवर के रूप में हुई है. ये सभी एजेंट हैं और इनका काम स्पा में कस्टमर को लाना था।

DCP समीर शर्मा के अनुसार, पश्चिम विहार के एक मॉल के थर्ड फ्लोर पर संचालित स्पा सेंटर में वेश्यावृत्ति की शिकायतें मिल रही थी. स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर अजमेर के नेतृत्व में एसआई अंकित, महिला एसआई संगीता, एएसआई राजेश, हेड कॉन्स्टेबल सुनील, राकेश, महिला कॉन्स्टेबल मौसम और अन्य की टीम का गठन कर जांच के लिए लगाया गया।

पुलिस टीम ने शिकायत के आधार पर हेड कॉन्स्टेबल ललित को साइन किये हुए फिक्स नम्बर सीरीज के करेंसी नोटों के साथ कस्टमर बना कर स्पा में भेजा. जहां उनकी मुलाकात रिसेप्शन पर मौजूद एक युवती और वहां खड़े एक एजेंट से हुई. 1000 रुपये में उनकी डील फाइनल हुई. जिसके बाद लड़कियों को बुलाया गया. इनमें से चुनी गई लड़की ने 1500 रुपये की मांग की।

उसे भी नकली कस्टमर बने पुलिस कर्मी ने पैसे दे दिये. जिसके बाद पुलिस कर्मी के इशारे पर टीम ने छापेमारी कर वहां मौजूद, रिसेप्शनिस्ट, एजेंट्स, कस्टमर और सेक्स वर्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सबूत के रूप में दिए गए करेंसी नोटों को जब्त कर वहां से 23 पैकेट कॉन्डोम बरामद किया।

इस मामले में पश्चिम विहार ईस्ट थाने में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में महिला किंगपिन ने बताया कि वो काफी गरीब परिवार से आती है. घर चलाने के लिए वो सेक्स वर्कर के रूप में काम करने लगी. इसमें मिल रहे अच्छे पैसों को देख कर उसने खुद का रैकेट शुरू करने का निर्णय लिया, और इसी वजह से उसने स्पा सेंटर खोला।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH