छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना , युवती का अश्लील वीडियो बना कर मांगे दो लाख रुपये , रुपये नही देने पर किया ,,

रायगढ़ , 25-10-2020 12:28:47 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में शर्मनाक घटना , युवती का अश्लील वीडियो बना कर मांगे दो लाख रुपये , रुपये नही देने पर किया ,,
रायगढ़ 25 अक्टूबर 2020 - युवती का अश्लील वीडियों बनाकर छेड़खानी और ब्लैकमेल करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पीड़िता से 2 लाख रूपए की मांग की थी, पैसे नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। 

मामले में पीड़िता ने शुक्रवार को थाने में शिकायत दर्ज करायी थी। दरअसल मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि, 14 अक्टूबर को वो अपने मंगेतर के साथ बंजारी मंदिर में माता के दर्शन करने के लिये गयी थी। इस दौरान वापसी लौटते वक्त गोदगोदा गांव से कुछ दूरी पर सुनसान जगह में बाथरूम जाने के लिये गाड़ी रोकी गयी। इतने में तीन युवक वहां पहुंचे और उसका अश्लील वीडियों बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुये 2 लाख रूपए की मांग करने लगे। साथ ही आरोपियों ने युवती और उसके मंगेतर से बदतमीजी करते हुये उनके पास रखे 8 हजार रूपए, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी छीनकर मौके से फरार हो गये। 

 पीड़ित युवती ने लोक लज्जा के डर से मामले की शिकायत पुलिस में नहीं की, लेकिन घटना के कुछ दिनों बाद जब आरोपियों ने वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया तो इससे आहत होकर पीड़िता और उसके मंगेतर ने इसकी शिकायत 23 अक्टूबर को पूंजीपथरा थाने में दर्ज करायी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये शिकायत के कुछ देर बाद ही तीन आरोपी तरूण साहू, छबि साहू और अग्रसेन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ 354, 354ग, 384,34,392 और 509 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH