कांवरियों के DJ वाहन में फैला 11 हजार वोल्ट का करंट , हादसे में 09 कांवरियों की मौत

बिहार , 05/08/2024 8:23:39 AM
Anil Tamboli
कांवरियों के DJ वाहन में फैला 11 हजार वोल्ट का करंट , हादसे में 09 कांवरियों की मौत
हाजीपुर 05 अगस्त 2024 - बिहार के हाजीपुर में करंट लगने से 9 कांवड़ियों की मौत हो गई. इसमें एक नाबालिग भी शामिल है. घटना रविवार (04 अगस्त) देर रात की है. 11 हजार वोल्ट के तार से डीजे सिस्टम सट गया जिससे यह हादसा हो गया. आग लगते ही डीजे ट्रॉली धू-धू कर जल गई. यह पूरा मामला हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का है।

घटना के संबंध में जानकारी सामने आई है कि ये सभी कांवड़िया पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर बाबा हरिहरनाथ मंदिर जाने वाले थे और सावन की तीसरी सोमवारी पर आज (05 अगस्त) जलाभिषेक करने वाले थे. रास्ते में इस तरह की घटना हो गई. रात के 11 बजे गांव से ये लोग निकल ही रहे थे कि 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में डीजे सिस्टम आया और हड़कंप मच गया. घटना में कुछ लोग घायल हैं जिन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है।

सभी मृतक हाजीपुर के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सुल्तान पुर गांव के रहने वाले थे. सुल्तानपुर गांव से डीजे ट्रॉली लेकर कांवड़ियों की टीम निकली थी. घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है. घटना की पुष्टि एसडीओ महेंद्र बैठा ने की है।

मृतकों के नाम..

अमरेश कुमार, पिता- सनोज भगत
रवि कुमार, पिता- धर्मेंद्र पासवान
राजा कुमार, पिता- स्व. लाला दास
नवीन कुमार, पिता- फुदेना पासवान
कालू कुमार, पिता- परमेश्वर पासवान
आशी कुमार, पिता- मिंटू पासवान
अशोक कुमार, पिता- मंटू पासवान
चंदन कुमार, पिता- चंदेश्वर पासवान
अमोद कुमार, पिता देवी- लाल पासवान

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH