बड़ी खबर - कोरबा-विशाखापत्तनम लिंक एक्सप्रेस में लगी भीषण आग , आग पर काबू पाने का प्रयास जारी

देश , 04-08-2024 7:37:09 PM
Anil Tamboli
बड़ी खबर - कोरबा-विशाखापत्तनम लिंक एक्सप्रेस में लगी भीषण आग , आग पर काबू पाने का प्रयास जारी
विशाखापत्तनम 04 अगस्त 2024 - इस वक्त आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है यँहा रविवार की अल सुबह बड़ा रेल हादसा हुआ है. यहां कोरबा से चलकर आई कोरबा - विशाखापत्तनम एक्सप्रेस के तीन A/C कोच में आग लग गई. देखते ही देखते आग इतनी बढ़ गई कि तीनों कोच से निकलने वाली आग की लपटें आसमान छूने लगी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राहत टीम ने बड़ी मुश्किल से सभी यात्रियों को ट्रेन से बाहर निकाला है. इस घटना में किसी जन हानि की सूचना नहीं है, लेकिन तीनों कोच समेत इसमें रखा यात्रियों का सारा सामान जलकर खाक हो गया।

ट्रेन में सवार यात्रियों के मुताबिक ट्रेन विशाखापत्तनम के प्लेटफार्म नंबर 4 पर खड़ी थी. इसी दौरान B7 कोच में धुआं उठने लगा. इसे देखकर इस कोच में सवार यात्री शोर मचाते हुए बाहर की ओर भागे. इतने में कोच से लपटें उठनें लगी. देखते ही देखते आग बढ़ते हुए B-6 कोच को भी चपेट में ले लिया. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर सुबह 6:30 बजे पहुंची थी. यह ट्रेन 9:45 बजे यार्ड के लिए रवाना होनी थी. इसी बीच ट्रेन के B-7 कोच से धुआं उठना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग पास के दूसरे कोच B- 6 तक पहुंच गई।

घटना के बाद एक्टिव हुए राहत दस्ते ने काफी मशक्कत के बाद आग को काबू कर लिया है. हालांकि आग पूरी तरह बुझने तक B-7, B-6 के अलावा M-1 कोच जलकर खाक हो चुके हैं।

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया. आग पर नियंत्रण मिलने के बाद रेलवे ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं. रेलवे ने माना है कि यह हादसा काफी बड़ा हो सकता था. गनीमत रही कि हादसे के वक्त ट्रेन प्लेटफार्म पर खड़ी थी और हादसे के वक्त यात्री गाड़ी के अंदर नहीं थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती में आसमान को छिपने के लिए लेना पड़ रहा है पल्लू का सहारा, इस खबर का सट्टे या सटोरिया से कोई लेना देना नही है,.
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
सक्ती - सट्टा खेलोगे तो सिर्फ तुम्हारी संपत्ति जाएगी, लेकिन ऑनलाइन सट्टा खेले तो अपने साथ पुश्तैनी संपत्ति से भी हाथ धो बैठोगे
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे को लेकर रायगढ़ पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, मामला जानकर सट्टा खेलने वालों के उड़ जाएंगे होश
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में हादसा, डेम में नहाने के दौरान युवक की डूबकर मौत, पुलिस जांच में जुटी..
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
बड़ी खबर - तेज रफ्तार से दौड़ती राजधानी एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, A/C और SLR कोच जलकर खाक
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - मौसम विभाग ने सक्ती सहित इन 09 जिलों में 03 घंटे के लिए जारी किया अलर्ट, जताई यह संभावना
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 17 मई 2026 दिन रविवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, FIR दर्ज होते ही हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ - फरार आरक्षक रूद्रमणी यादव पर SSP ने किया 02 हजार का इनाम घोषित, इस कांड के बाद से आरक्षक है फरार
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े बुकी करण चौधरी उर्फ करण अग्रवाल की डायरी में सक्ती के बोरा सिलने वाले का भी नाम??
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH