पत्नी ने पति पर लगाया नामर्द होने का आरोप , पति ने इस तरह भरी पंचायत में दिया मर्द होने का सबूत

बिहार , 03/08/2024 12:11:47 PM
Anil Tamboli
पत्नी ने पति पर लगाया नामर्द होने का आरोप , पति ने इस तरह भरी पंचायत में दिया मर्द होने का सबूत
भागलपुर 03 अगस्त 2024 - पत्नी ने अपने पति को नामर्द कहा तो पूरी पंचायत बैठ गई। पंचायत ने भी महिला को आरोपों को सही ठहराया दिया और युवक को अपनी मर्दानगी साबित करनी पड़ गई। मामला भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड के एक गांव की है। 

दरअसल यहां के रहने वाले एक युवक की शादी तीन माह पहले 5 मई को एक युवती से हुई थी। लेकिन शादी के महज एक सप्ताह बाद ही दुल्हन ने अपनी मां को फोन करके बताया कि उसका पति नपुंसक है और वह ससुराल छोड़कर मायके आ गई। इसके बाद लड़की वालों ने लड़के से बात की और कहा कि आप अपना डॉक्टर से इलाज करवाइए, युवती ने पंचायत बिठाने का फैसला किया। 

इसके बाद 07 व 22 जून को हुई पंचायत में युवक का बिना मेडिकल जांच कराए ही यह फैसला लिया गया कि युवक नामर्द है। इसे पत्नी का साथ छोड़ना पड़ेगा, साथ ही 80 हजार रुपए देने होंगे और शादी में मिले जेवरात भी वापस करने होंगे। पंचायत की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद युवक सदमे में आ गया। इस बीच, उसने शहर के एक चिकित्सक से अपना जांच करवाई। डॉक्टर ने बताया कि वह नामर्द नहीं है, उसे केवल कमजोरी है, जो दवा लेने से ठीक हो जाएगी। 

फिर वह रिपोर्ट लेकर समाज के लोगों को दिखाने लगा, लेकिन कोई उसकी बात मानने को तैयार नहीं था। लोगों का कहना था कि तुम झूठी रिपोर्ट लेकर घूम रहे हो। इसे लेकर शुक्रवार को फिर पंचायती होनी थी। लेकिन समाज के ताने से तंग आकर उसने गुरुवार को ही खुद को खत्म करने का प्रयास किया। 

युवक वाशिंग पाउडर के साथ अन्य केमिकल मिलाकर पी गया। उसकी तबीयत बिगड़ गई और बार-बार उल्टी होने लगी। फिर उसकी बहन ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो आसपास के लोग वहां पहुंचकर उसे आनन-फानन में मायागंज अस्पताल में भर्ती करवाए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। इस मामले को लेकर अभी किसी ने पुलिस केस नहीं कराया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH