टोल सिस्टम खत्म , केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिया बड़ा फैसला

नई दिल्ली , 26-07-2024 11:18:42 PM
Anil Tamboli
टोल सिस्टम खत्म , केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली 2024 - केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ा फैसला लेते हुए मौजूदा टोल सिस्टम को खत्म कर दिया है. इसके साथ ही सैटेलाइट टोल कलेक्शन सिस्टम लॉन्च करने की घोषणा की है. उन्होंने आज शुक्रवार (26 जुलाई) को कहा कि सरकार टोल खत्म कर रही है और जल्द ही सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली शुरू की जाएगी. इस सिस्टम को लागू करने के पीछे का उद्देश्य टोल कलेक्शन को बढ़ाना और टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ को कम करना है।

राज्यसभा में एक लिखित जवाब देते हुए भी उन्होंने कहा था कि सड़क परिवहन और हाईवे मंत्रालय वैश्विक नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम ( GNSS ) लागू करने जा रहा है. ये अभी सिर्फ चुनिंदा टोल प्लाजा पर होगा. इससे पहले न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए नितिन गडकरी ने कहा था, "अब हम टोल खत्म कर रहे हैं और सैटेलाइट आधारित टोल संग्रह प्रणाली होगी.आपके बैंक खाते से पैसे कटेंगे और आप जितनी दूरी तय करेंगे, उसके हिसाब से शुल्क लिया जाएगा. इससे समय और पैसे की बचत होगी

25 जून, 2024 को GNSS बेस्ड सिस्टम पर हितधारकों से परामर्श करने के लिए एक इंटरनेशनल वर्कशॉप आयोजित की गई थी. इसके बाद 7 जून, 2024 को वैश्विक अभिरुचि अभिव्यक्ति (EOI) प्रस्तुत की गई, जिसमें व्यापक औद्योगिक भागीदारी को आमंत्रित किया गया. ईओआई प्रस्तुत करने की आखिरी तारीख 22 जुलाई, 2024 थी।

इससे पहले दिसंबर में, नितिन गडकरी ने घोषणा की थी कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का टारगेट मार्च 2024 तक इस नई प्रणाली को लागू करना है. टोल प्लाजा पर प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और वेटिंग टाइम को कम करने के प्रयासों के बारे में वर्ल्ड बैंक को सूचित किया गया है. FASTag की शुरुआत के साथ, टोल प्लाजा पर औसत प्रतीक्षा समय में उल्लेखनीय कमी आई है. कर्नाटक में NH-275 के बेंगलुरु-मैसूर खंड और हरियाणा में NH-709 के पानीपत-हिसार खंड पर इसको आजमाया चा जुका है।

ताज़ा समाचार

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - बाईक सवार पति और पत्नी को तेज रफ्तार बाईक ने मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
छत्तीसगढ़ - इतने दिनों तक तेज धूप और गर्मी से मिलेगी राहत, तेज हवा के साथ होगी झमाझम बारिश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH