रेप पीड़िता के साथ फिर से हुआ दुष्कर्म , पांचवी मंजिल पर रेप कर फेंका नीचे , हालत नाजुक

नई दिल्ली , 25/07/2024 10:47:24 AM
Anil Tamboli
रेप पीड़िता के साथ फिर से हुआ दुष्कर्म , पांचवी मंजिल पर रेप कर फेंका नीचे , हालत नाजुक
नई दिल्ली 25 जुलाई 2024 - दिल्ली के द्वारका नॉर्थ इलाके में पिस्टल के बल पर 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के साथ पहले भी सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उस मामले के आरोपी जेल से बाहर आने के बाद लड़की पर बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। परिवार ने उन्हीं लड़कों पर शक जताया है। हालांकि, मामले की जांच कर रही पुलिस ने इससे इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और लड़की पहले से एक दूसरे को जानते हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती है। सोमवार को पिता किसी काम से दिल्ली से बाहर गए थे। मां भी दूसरे बच्चों के साथ बाहर थी। इस बीच आरोपी वहां पहुंचा और पिस्टल दिखाकर किशोरी को पास की एक इमारत में ले गया। वहां पांचवीं मंजिल की छत पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की को वहां से फेंक दिया। राहगीरों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH