सवारियों से भरी टैक्सी कुँए में गिरी , हादसे में 07 लोगो की मौत और 08 घायल

महाराष्ट्र , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सवारियों से भरी टैक्सी कुँए में गिरी , हादसे में 07 लोगो की मौत और 08 घायल
जालना 19 जुलाई 2024 - महाराष्ट्र के जालना में बेहद ही दर्दनाक हादसा हुआ है. जालना के बदना पुर तहसील में सवारियों से भरी टैक्सी सड़क किनारे बने कुएं में गिर गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई वही आठ लोग घायल हुए हैं।

जालना के डीएम श्रीकृष्णनाथ पांचाल ने कहा, ''कुछ लोग पंढरपुर से लौट रहे थे. एक गाड़ी में 15 लोग बैठे थे, जिनमें से 7 लोगों की दुर्भाग्यवश मौत हो गई. ड्राइवर समेत बाकी 8 लोगों का इलाज चल रहा है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह घटना शाम साढ़े पांच बजे के लगभग जिले की बदनापुर तहसील के वसंत नगर में हुई. टैक्सी में सवार लोग पंढरपुर से लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि ये सभी मंदिरों के शहर पंढरपुर की तार्थयात्रा से लौट रहे थे. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक मृतकों की पहचान नारायण निहाल (45), प्रह्लाद बिटले (65), प्रह्लाद महाजन (65), नंदा तायडे (35), चंद्रभागा घुगे के रूप में की गई है, जो बदनापुर तहसील के चनेगांव के निवासी हैं।

इसके साथ ही मृतकों में भोकरदन की ताराबाई मालुसरे और रंजना कांबले (35) शामिल हैं. पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन घायलों को यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टैक्सी में ड्राइवर समेत 15 लोग सवार थे और विपरीत दिशा से आ रही एक बाईक से बचने की कोशिश में वह सड़क से उतर गई और-पीली टैक्सी फिर एक कुएं में गिर गई।

जानकारी के मुताबिक टैक्सी के कुंए में गिरने के बाद इसमें बैठे कुछ लोग फंस गए क्योंकि सामने के दरवाजे जाम हो गए. जैसे ही टैक्सी डूबने लगी, उनमें से कुछ निकलने में सफल रहे. जहां ये हादसा हुआ, उस हिस्से की सड़क पर रेलिंग नहीं है. अधिकारी ने बताया कि शवों को कार से निकालने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी।

ताज़ा समाचार

01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराब पीकर वाहन चलाना अमित को पड़ा भारी, कोर्ट ने ठोका इतने हजार का जुर्माना
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - सरपंच और जनपद सदस्य को ब्लैकमेल करने वाले 05 आरोपी गिरफ्तार, ऐसे रचे थे शाजिश
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - आकाशीय बिजली गिरने से दो बच्चों सहित तीन लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े पीट पीट कर राजेश महाराज की हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH