छत्तीसगढ़ - पुलिसकर्मी के भाई की गला रेत कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी

नारायणपुर , 01/07/2024 7:37:08 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पुलिसकर्मी के भाई की गला रेत कर हत्या , पुलिस जाँच में जुटी
नारायणपुर 01 जुलाई 2024 - नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने पुलिसकर्मी के भाई का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सन्नू उसेंडी (30) का शव रविवार रात जिले के ओरछा गांव के बटुमपारा चौक पर बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि सन्नू उसेंडी राज्य पुलिस की इकाई ‘बस्तर फाइटर्स’ के एक सिपाही का भाई था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कोहकामेटा इलाके का निवासी उसेंडी नारायणपुर शहर में रह रहा था और उसकी एक चाय की दुकान थी।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शुक्रवार (28 जून) को नारायणपुर जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर कोहकामेटा के नजदीक कुतुल गांव के एक स्थानीय बाजार से नक्सलियों ने सन्नू उसेंडी को अगवा कर लिया था। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों को संदेह था कि उसेंडी पुलिस का मुखबिर है जिसके चलते उन्होंने उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को कुतुल से लगभग 20 किलोमीटर दूर ओरछा में फेंक दिया। 

उन्होंने बताया कि उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है साथ ही अज्ञात हमलावरों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद स्कूलों में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, जुलाई तक पूरी होगी प्रक्रिया

जांजगीर चाम्पा - जिला जेल में रेप के आरोपी ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी, कल ही जेल में किया गया था दाखिल

छत्तीसगढ़ - खेत मे अज्ञात ब्यक्ति की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में CM हेल्पलाइन की शुरुआत, इस टोल फ्री नंबर पर फोन करके दर्ज करा सकते है शिकायत

छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की दस्तक, कई जिलों में सुबह से छाए हुए है बादल, मौसम विभाग ने कही यह बात..

छत्तीसगढ़ - घर से नाराज होकर भागी नाबालिग हुई गैंगरेप का शिकार, मदद करने के बहाने मददगार दोस्तों के साथ ने बनाया हवस का शिकार

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार हायवा ने बाईक सवार को कुचला, हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - इतवारी गोंदिया पैसेंजर सहित कई मेमू लोकल ट्रेनें रद्द, देखे रद्द ट्रेनों के नाम और नंबर..

दामाद को दिल दे बैठी सास, फिर कोर्ट में जाकर की शादी, अब लोगो से कर रहे है यह अपील..

छत्तीसगढ़ - महिला पंच की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH