छत्तीसगढ़ - थाने से 100 मीटर की दूरी पर लूट का शिकार हुई शिक्षिका , पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी

कोंडागांव , 29-06-2024 10:14:51 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - थाने से 100 मीटर की दूरी पर लूट का शिकार हुई शिक्षिका , पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी
कोंडागांव 29 जून 2024 - शनिवार को दिनदहाड़े लुटेरों ने एक महिला शिक्षिका के साथ लाखों रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया। लुटेरे महिला शिक्षिका का पर्स छीनकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि लुटेरों ने जहां इस घटना को अंजाम दिया, वहां से पुलिस थाना महज 100 से 150 मीटर की दूरी पर स्थित है। 

थाने से महज कुछ दूर पर हुई लूट की घटना से पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने लुटेरों की तलाश में जुट गई है। यह घटना कोंडागांव राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। 

जानकारी के अनुसार सर्गीपाल निवासी रेखा ठाकुर कोंडागांव विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत है। पीड़िता ने बताया कि उसे मार्केट में कपड़ा और ज्‍वैलरी दुकान जाना था। पीड़ित शिक्षिका के अनुसार वो घर से निकलकर जैसे ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पहुंची। इसी दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने पीछे से दो व्यक्ति पहुंचे और उसके हाथ में रखा पर्स छीनकर भाग गए। वो कुछ समझ पाती उससे पहले ही लुटेरे भाग निकले। 

पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने भाई को दी। इसके बाद पीड़िता और उसके भाई अक्षय ठाकुर ने सिटी कोतवाली में पुलिस को घटना के बारे में बताया। पीड़िता के मुताबिक पर्स में छह तोला सोने के आभूषण, 10 से 15 हजार नगद , पासबुक , ब्लैंक चेक, आधार कार्ड , घर की चाबी व अन्य जरूरी दस्तावेज रखा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH