खुदा के दरबार मे गर्मी का कहर , लू लगने से 22 हज यात्रियों की मौत , कटघरे में सऊदी सरकार

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खुदा के दरबार मे गर्मी का कहर , लू लगने से 22 हज यात्रियों की मौत , कटघरे में सऊदी सरकार
नई दिल्ली 19 जून 2024 - सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान इस बार गर्मी ने जमकर कहर बरपाया है, कम से कम 22 हज यात्रियों की मौत हुई है. लगातार मृतकों के बढ़ रहे आंकड़ों के बाद सऊदी सरकार की व्यवस्थाओं की पोल खुल गई है, साथ ही दुनियाभर के लोग सऊदी सरकार गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

जॉर्डन की समाचार एजेंसी ने रविवार को बताया कि हज यात्रा पर गए सऊदी गए देश के 14 लोगों की लू लगने से मौत हुई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क किनारे और डिवाडर शव पड़े दिख रहे हैं. फिलहाल, इन वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. मिस्र की 61 वर्षीय हजयात्री अजा हामिद ब्राहिम ने एएफपी को बताया कि सड़क किनारे पड़ी हुई लाशों को उन्होंने देखा, ऐसा लगता है जैसे सऊदी में कयामत आ गई है।

सऊदी अरब में बड़ी संख्या में हो रही मौतें और उसके बाद शवों की बद इंतजामी को लेकर सोशल मीडिया पर लोग सऊदी अरब की आलोचना कर रहे हैं. ताहा सिद्दीकी नाम से एक्स हैंडल पर सड़क किनारे पड़े शवों का वीडियो शेयर किया गया है, साथ ही सवाल किया गया है कि 'क्या इसके लिए सऊदी शासन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा? जबकि सऊदी इस्लामिक पर्यटन को प्रमोट करता है और अरबों की कमाई करता है।

सऊदी के मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार को मक्का की ग्रैंड मस्जिद का तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस जगह पर हजयात्री परिक्रमा करते हैं. वहीं ग्रैंड मस्जिद के पास स्थित मीना का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा. इस जगह पर हज यात्री तीन कंक्रीट की दीवारों पर शैतान को पत्थर मारने की रस्म अदा करते हैं. इस जगह पर लोगों को गर्मी की वजह से बोतल से सिर पर पानी डालते देखा गया. शैतान को पत्थर मारने की रस्म को हज यात्रा का अंतिम चरण माना जाता है, इसके बाद हजयात्रा समाप्त हो जाती है।

दूसरी तरफ जॉर्डन के विदेश मंत्रालय ने रविवार को बताया कि अधिक गर्मी की वजह से 14 जॉर्डनी हज यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 17 अन्य लापता हैं. ईरान ने 5 हज यात्रियों की मौत होने की जानकारी दी है. सऊदी अरब में स्थित इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि उनके देश के 136 हज यात्रियों की मौत हुई है, इनमें से तीन की गर्मी की वजह से मौत हुई है. इस बार भारत से 01 लाख 75 हजार हज यात्री सऊदी पहुंचे हैं।

सोर्स - Zee news

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH