जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात , हमले के बाद खाई में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बस , 10 लोगो की मौत

नई दिल्ली , 10-06-2024 3:23:59 AM
Anil Tamboli
जम्मू-कश्मीर में बड़ी आतंकी वारदात , हमले के बाद खाई में गिरी तीर्थयात्रियों से भरी बस , 10 लोगो की मौत
नई दिल्ली 09 जून 2024 - जम्मू-कश्मीर से बड़ी आतंकवादी घटना की खबर सामने आई है. कश्मीर के रियासी जिले में तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादियों ने हमला किया है. आंतकवादी हमले में दस लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है. बस शिवखोड़ी मंदिर से कटरा लौट रही थी तभी आतंकवादियों ने उस पर गोलीबारी शुरू कर दी. हमले के बाद बस खाई में गिर गई. बस में लगभग 50 लोग मौजूद थे।

सूचना के मुताबिक बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंची, घात लगाए आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. आतंकियों की गोलीबारी से घबराए ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी. फिलहाल सेना की ओर से बचाव अभियान जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां पहुंच गई हैं. आतंकियों की तलाश में भारतीय सेना, CRPF , जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. स्थानीय लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं. सहायता के एंबुलेंस पहुंच चुकी है. सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों का समूह राजौरी, पुंछ और रियासी के ऊपरी इलाकों में छिपा हुआ है।

वारदात के संबंध में रियासी की एसपी मोहिता शर्मा ने कहा- शुरुआती जानकारी के मुताबिक आतंकियों ने बस पर फायरिंग की. घटना में 33 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है. बचाव कार्य पूरे किए जा चुके हैं. अभी तक यात्रियों की पहचान नहीं उजागर हुई है. ये लोग स्थानीय नहीं हैं. शिव खोड़ी की सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ा दी गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक सवार डिलीवरी बॉय को मारी टक्कर, मौके पर ही हुई मौत
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर ब्यापारी संतोष गुप्ता से 50 हजार की लूट, नकाबपोश चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
छत्तीसगढ़ - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते जय सिंह सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपए जप्त
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
22 साल की विवाहित महिला को लेकर फरार हुआ गांव का सरपंच, पति ने पुलिस से लगाई मदद की गुहार
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - भूकंप से कापी इस जिले की धरती, लगातार आ रहे झटके से दहशत में लोग
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - शादी में शामिल होने आई सात साल की मासूम से रेप, 30 साल के आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक और बस में सीधी टक्कर, हादसे में दर्जनों यात्री घायल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH