छत्तीसगढ़ - खुदकुशी करने के लिए युवती ने सुखी महानदी में लगाई छलांग , जान तो बच गई लेकिन,,,

गरियाबंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - खुदकुशी करने के लिए युवती ने सुखी महानदी में लगाई छलांग , जान तो बच गई लेकिन,,,
गरियाबंद 05 जून 2024 - एक युवती ने आज दोपहर राजिम पुल से महानदी में छलांग लगा दी. युवती के छलांग लगाने से भौचक लोगों ने तुरंत उसे बचाने के लिए नदी में उतरकर बाहर निकाला. नदी में पानी कम होने की वजह से डूबी नहीं लेकिन ऊंचाई से कूदने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए पुलिस ने अस्पताल में दाखिल किया है।

दोपहर को राजिम पुल से गुजर रहे लोगों के होश उड़ गए, जब उनकी आंखों के सामने एक युवती नदी में कूद गई. लोग तुरंत उसे बचाने के लिए दौड़े और नदी से निकाला. नदी में पानी कम होने के कारण डूबी तो नहीं, वरन ऊंचाई से कूदने की वजह से गंभीर चोट जरूर आई. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने इस बीच युवती की पहचान कर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी, लेकिन युवती के नाम का खुलासा नहीं किया है. युवती ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसका भी खुलासा नहीं हुआ है. फिलहाल, पुलिस पूछताछ के लिए युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है. राजिम थाना प्रभारी अमृत लाल साहू ने कहा कि युवती बेहोश है, इलाज जारी है. उसके होश में आने के बाद ही कारण का पता लगाया जा सकेगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - आकाश टेमरिहा को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, अब जेल से बाहर निकल कर फिर से..

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव

छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार

सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..

आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH