मरवाही उप चुनाव , कांग्रेस ने किया प्रत्यासी के नाम का एलान , जाने कांग्रेस प्रत्यासी के बारे में ,,

गौरेला पेंड्रा मरवाही , 13-10-2020 12:54:27 AM
Anil Tamboli
मरवाही उप चुनाव , कांग्रेस ने किया प्रत्यासी के नाम का एलान , जाने कांग्रेस प्रत्यासी के बारे में ,,
रायपुर 12 अक्टूबर 2020 - मरवाही उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषि‍त कर दिया है. कांग्रेस ने डॉ. केके ध्रुव के नाम पर मुहर लगाते हुए अपना प्रत्याशी बनाया है. जबकि नाम के ऐलान से पहले ही स्थानीय कांग्रेसी और सरपंच संघ ने इनके नाम पर आपत्ति जताई थी. बता दें कि बीजेपी ने डॉ. गंभीर सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.

कौन हैं कांग्रेस प्रत्यासी डॉ. के के ध्रुव 

मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने जिस डॉ. कृष्णकांत ध्रुव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, वो वर्तमान में मरवाही विकासखंड में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के रूप में पदस्थ हैं. डॉ कृष्णकांत ध्रुव बलौदाबाजार जिले के नटवा गांव के रहने वाले हैं, जिनकी प्रारंभिक शिक्षा कोरबा में होने के बाद जबलपुर के मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की. इनके पिता एसईसीएल कोरबा में कर्मचारी हैं, तो वही इनके 3 बेटे इंजीनियर हैं.

डॉ. ध्रुव सन 2001 से लगातार मरवाही में ही कार्यरत है. फिलहाल डॉ कृष्णकांत ध्रुव मरवाही में ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर हैं जिनके द्वारा लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क किया जा रहा है. इनका आसपास के क्षेत्रों में अच्छी खासी पकड़ हैं, क्योंकि यह अस्पताल में सेवाएं देने के साथ ही साथ किसी के बीमार पड़ने पर घर में जाकर भी तत्परता पूर्वक से सेवाएं देते हैं.

इसलिए हो रहा चुनाव

बता दें कि छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी मरवाही से विधायक थे. जोगी के निधन के बाद यहां उपचुनाव हो रहा है. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित मरवाही विधानसभा में उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 9 अक्टूबर से प्रारंभ हो गई. वहीं 16 अक्टूबर तक नामांकन जमा किया जाएगा. नामांकन पत्रों की जांच 17 अक्टूबर तक होगा. नाम वापसी की अंतिम तारीख 19 अक्टूबर तय की गई है. मतदान की तारीख 3 नवंबर और मतगणना 10 नवंबर को होगा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
बंद कमरे में मिली देवर, भाभी और भतीजे की खून से सनी लाश, पुलिस जांच में जुटी
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH