डेढ़ करोड़ की बीमा राशि हड़पने के लिए ब्यापारी ने रची ऐसी साजिश जिसे जान कर आप ,,

बिलासपुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डेढ़ करोड़ की बीमा राशि हड़पने के लिए ब्यापारी ने रची ऐसी साजिश जिसे जान कर आप ,,
बिलासपुर 10 अक्टूबर 2020 - बिलासपुर के अशोकनगर में छुप कर रह रहे हरियाणा हिसार के व्यापारी के पकड़े जाने के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

बता दे की एक दिन पहले बिलासपुर पहुंची हरियाणा पुलिस ने बिलासपुर के अशोकनगर से उस व्यापारी को जिंदा पकड़ा था जिसे कथित तौर पर 06 अक्टूबर को लुटेरों ने 11 लाख रुपए लूटने के बाद कार सहित जिंदा जला दिया था। हरियाणा के डिस्पोजल बर्तन के व्यापारी राममेहर जागलान की मौत के बाद भी उसका मोबाइल एक्टिव था और वह लगातार किसी महिला से बात कर रहा था, जिसका लोकेशन बिलासपुर बता रहा था जिसके बाद बिलासपुर पहुंची पुलिस ने उसे उसके पूर्व मजदूर के घर से हिरासत में लिया।

व्यापारी से पूछताछ में बड़े ही चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं । पता चला कि राममेहर ने अपना एक करोड़ 60 लाख का बीमा करवाया था और यह बीमा की रकम पाने के लिए ही उसने पूरी साजिश रची थी। इस मामले में उसका भाई भी उसका सहयोगी था ।लेकिन बड़ा सवाल यही था कि कार में मिली लाश आखिर किसकी थी तो इसका भी खुलासा हो गया है । राममेहर ने बीमा राशि पाने के लिए एक लाश की भी व्यवस्था की थी। अस्पतालों में कोरोना मरीजों की लाश को लेकर किस कदर संवेदनहीनता है यह भी इस मामले से उजागर हुआ है। राममेहर ने एक हॉस्पिटल से कोरोना में मारे गए एक व्यक्ति की लाश डेढ़ लाख रुपए में खरीदी थी, जिसका इस्तेमाल उसने अपने स्थान पर उसे जलाकर किया था। बाकायदा राम मेहर ने अपने भांजे को फोन कर पूरी कहानी बताई थी और यह ऑडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। कई टीवी चैनल पर भी यह ऑडियो चला जिससे लग रहा था कि लुटेरों ने उसे लूटने के बाद उसे जिंदा जला दिया है । फर्जी तरीके से बीमा राशि हासिल करने के लिए पूरी पटकथा लिखने वाले राममेहर जागलान ने जिस तरह से एक कोरोना से मारे गए व्यक्ति की लाश खरीदी वह भी अपने आप में चौंकाने वाला मामला है ।आखिर किसी अस्पताल ने एक कोरोना पेशेंट की लाश कैसे किसी को बेच दी । जाहिर है इस मामले में अब राम मेहर के साथ उस अस्पताल के भी बुरे दिन शुरू होने वाले हैं।
डेढ़ करोड़ की बीमा राशि हड़पने के लिए ब्यापारी ने रची ऐसी साजिश जिसे जान कर आप ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH