छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यो में लू का अलर्ट , पारा हुआ 50 के पार , पांच दिनों तक ऐसे ही रहेंगे हालात

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यो में लू का अलर्ट , पारा हुआ 50 के पार , पांच दिनों तक ऐसे ही रहेंगे हालात
नई दिल्ली 19 मई 2024 - पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारतीय हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग ने अब अगले पांच दिन भी अत्यधिक गर्मी और लू के थपेड़ों की भविष्यवाणी की है। IMD के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गर्मी की सितम जारी रहेगा। 

शनिवार को उत्तर पश्चिम के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक पहुंच गया। दिल्ली हरियाणा और राजस्थान में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, यूपी और बिहार में ऑरेंज अलर्ट है। एक तरफ उत्तर भारतीय हिस्से गर्मी और लू से झुलस रहे हैं तो दक्षिण भारतीय हिस्सों में अगले चार से पांच दिन भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अपने नवीनतम बुलेटिन में कहा, "अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में गंभीर लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है और अगले तीन दिनों के दौरान पूर्वी और मध्य भारत में हीट वेव की स्थिति बनी रहने की संभावना है।" मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। 

पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 मई तक राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कई इलाकों में और 19 मई को पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में लू से लेकर गंभीर लू चलने की संभावना है।

22 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना है। 20 मई तक बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। 19-20 मई तक कोंकण और गोवा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। शिशुओं, बुजुर्गों और पुरानी बीमारियों वाले लोगों सहित "कमजोर लोगों की अत्यधिक देखभाल" की सलाह दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH