छत्तीसगढ़ - जिला जेल में बंद चीटफंड कंपनी के डायरेक्टर की संदेहास्पद हालत में मौत , पुलिस जाँच में जुटी

कोरबा , 17-05-2024 2:28:43 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - जिला जेल में बंद चीटफंड कंपनी के डायरेक्टर की संदेहास्पद हालत में मौत , पुलिस जाँच में जुटी
कोरबा 16 मई 2024 - कोरबा के जिला जेल में चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर की आज मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मृतक कैदी को 4 दिन पहले ही जगदलपुर से कोरबा जिला जेल शिफ्ट किया गया था। आज शाम अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उसे आनन फानन में मेडिकल काॅलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मूलतः पश्चिम बंगाल कोलकाता निवासी विचारधीन कैदी अबीर कुंडू चीटफंड कंपनी में डायरेक्टर के पद पर था। पुलिस ने चीटफंड कंपनी में लोगों के लाखों रूपये धोखाधड़ी करने के मामले में अबीर कुंडू को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया था। जगदलपुर जेल में निरूद्ध अबीर कुंड को पिछले दिनों ही कोरबा जिला जेल शिफ्ट किया गया था। बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से बीमार चल रहा था। कोरबा लाने के बाद भी उसका बीपी और हार्ट का इलाज चल रहा था।

इसी बीच गुरूवार शाम 5 बजे अचानक जेल में तबीयत बिगड़ गई। जेल प्रबंधन द्वारा तत्काल आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की जानकारी जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मृतक अबीर कुंडू चिटफंड कंपनी में डायरेक्टर था। उस पर ठगी के कई आरोप लगे हैं। जगदलपुर में मामला चल रहा था, जहां प्रकरण खत्म होने के बाद पिछले दिनों उसे कोरबा जेल में शिफ्ट किया गया था। अबीर कुंडू के खिलाफ बालको थाना में साल 2015 में प्रकरण दर्ज किया गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..

सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार

सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..

छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए

नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा

छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH