युवती से दुष्कर्म के आरोप में नायब तहसीलदार गिरफ्तार , शादी का झांसा दे कर 5 साल से कर रहा था दुष्कर्म ,,,,
छत्तीसगढ़ , 28-05-2020 5:30:00 AM
Anil Tamboli
बेमेतरा 28 मई - कोरोना संकट के बीच बेमेतरा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है बेमेतरा पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में नायब तहसीलदार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
जानकारी के मुताबिक पी एस सी परीक्षा की तैयारी कर रही युवती ने सिमगा के नायब तहसीलदार युवराज साहू पर शादी का झांसा देकर पाँच साल तक दुष्कर्म करने करने का आरोप लगाया है । युवती के बयान के मुताबिक युवराज साहू ने साल 2015 से 19 मई 2020 तक लगातार शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है , पीड़ित युवती वर्ष 2015 में बेमेतरा में पढाई कर रही थी उस दौरान युवराज साहू शिक्षाकर्मी के पद पर जिला बेमेतरा के ग्राम बालसमुंद और सिंघौरी में पदस्थ था और साल 2019 में युवराज साहू का चयन नायब तहसीलदार के पद पर हो गया और युवराज की पोस्टिंग बलौदाबाजार जिले के सिमगा में हुई । पीड़िता की रिपोर्ट पर बेमेतरा पुलिस ने धारा 376 , 376 (2) (n) 3(2) (v) एस सी – एस टी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जानकारी उच्च अधिकारियो को दी जिसके बाद बेमेतरा जिले के पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देश पर सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने 27 मई को आरोपी नायब तहसीलदार युवराज साहू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जँहा से उसे न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया ।
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार