सक्ती - वोटिंग परसेंटेज ने कमलेश की बढ़ाई चिंता , शिव है जीत को लेकर बेफिक्र , पढ़े पूरी रिपोर्ट

सक्ती , 08-05-2024 11:17:11 PM
Anil Tamboli
सक्ती - वोटिंग परसेंटेज ने कमलेश की बढ़ाई चिंता , शिव है जीत को लेकर बेफिक्र , पढ़े पूरी रिपोर्ट
सक्ती 08 मई 2024 - छत्तीसगढ़ में बीजेपी को सबसे ज्यादा मेहनत जांजगीर चाम्पा लोकसभा में करनी पड़ी। इस लोकसभा में एक तरफ जहां PM मोदी से लेकर गृहमंत्री , मुख्यमंत्री की सभा हुई और लगातार डिप्टी सीएम विजय शर्मा जांजगीर चांपा लोकसभा में डेरा जमाए हुए थे। तो वही दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े भी मतदाता तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

जांजगीर लोकसभा की एक- एक रिपोर्टिंग बड़े नेताओ तक पहुंचती रही. उसके बाद समीकरण बनते रहे. वहीं जिस विधानसभा में बीजेपी कमजोर दिखाई दी वहां हर स्तर में रणनीति तैयार कर अपने पक्ष में माहौल बनाया गया। लेकिन वर्तमान सांसद की निष्क्रियता को भुनाने में कांग्रेस सफल साबित होते दिखा।

दोनों पार्टी अपने-अपने बड़े नेताओं के चेहरे को लेकर चुनाव लडे। चुनाव के दौरान दोनों प्रत्याशी के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगते रहे। कांग्रेस बीजेपी के वर्तमान सांसद के निष्क्रियता को लेकर जनता को बताती रही तो भाजपा महतारी वंदन योजना एवं मोदी की गारंटी को लेकर मतदाता तक पहुंचती रही। मतदान तक मतदाता भी खामोश रहे। वही माहौल किसी एक प्रत्याशी की ओर झुकते नहीं दिखा। 

दोनों प्रत्याशियों का मुकाबला मतदान की तारीख तक टाइट रहा। लेकिन 7 मई मतदान के बाद जो वोट प्रतिशत के आंकड़े सामने आए उससे बीजेपी की चिंता थोड़ी बढ़ी हुई हैं। क्योंकि जिस विधानसभा में देश के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री की आम सभा हुई उस विधानसभा के वोट के परसेंटेज सबसे कम रहे, जो बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।

इस बार जांजगीर चांपा लोकसभा में बीएसपी का खास असर दिखाई नहीं दिया। इसलिए चर्चा है कि बहुजन समाज पार्टी के वोटर निर्णायक भूमिका में होंगे क्योंकि अनुसूचित जाति वर्ग के वोटर जिसके पक्ष में वोट ज्यादा करेंगे जीत उन्हीं की होगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH