सक्ती - बूथ क्रमांक 184 और 118 में पसरा रहा सन्नाटा , 2332 मतदाताओं में सिर्फ 196 लोगो ने डाले वोट

सक्ती , 08-05-2024 6:26:07 AM
Anil Tamboli
सक्ती - बूथ क्रमांक 184 और 118 में पसरा रहा सन्नाटा , 2332 मतदाताओं में सिर्फ 196 लोगो ने डाले वोट
सक्ती 08 मई 2024 - सक्ती जिले के ग्राम पंचायत सकरेली (बा) के ग्रामीणों ने अंडरब्रिज बने बिना रेलवे फाटक को बंद किए जाने के विरोध में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया था और इस आशय का ज्ञापन भी जिला प्रशासन को सौंपा गया था। 

दोपहर 2 बजे तक यहां के मतदान केंद्रों में सन्नाटा पसरा था। इसकी सूचना मिलने पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और एसपी अंकिता शर्मा वहां पहुंचे और ग्रामीणों को समझाईश दी गई मगर ग्रामीण मतदान नहीं करने पर अड़े थे। अंत में कुछ ग्रामीणों पर समझाईश का असर हुआ मगर मतदान यहां के दो बूथों में कम हुआ।

बता दे कि बाराद्वार सक्ती के बीच सकरेली फाटक पर ओवरब्रिज बन गया है और यह चालू भी हो गया है। इसके कारण अब फाटक को बंद करने की सूचना रेलवे ने जारी की है। सकरेली (बा) के ग्रामीणों का कहना हैं कि यहां अंडरब्रिज बनना है। उसके बन जाने के बाद ही रेलवे फाटक को बंद करना चाहिए मगर रेलवे के अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। 

इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों ने लोक सभा में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया था और दोपहर 2 बजे तक गांव के दो केंद्रों में मतदान शुरू नहीं हो सका था। इसकी सूचना मिलते ही गांव में कलेक्टर, एसपी पहुंचे और ग्रामीणों को समझाईश दी तब कुछ ग्रामीण वोट डालने को सहमत हुए और गांव के बूथ क्रमांक 184 में 118 लोगों ने मतदान किया जबकि यहां कुल 1077 मतदाता हैं इसी तरह बूथ क्रमांक 185 में 78 लोगों ने मतदान किया। इस बूथ में कुल 1255 मतदाता थे। इस तरह दोनों केंद्रों में मतदान कम हुआ। ज्यादातर ग्रामीण यहां वोट देने नहीं निकले।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH