कोरोना वैक्सीन पर मचे घमासान के बीच वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से गायब हुई PM मोदी की तस्वीर??

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कोरोना वैक्सीन पर मचे घमासान के बीच वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से गायब हुई PM मोदी की तस्वीर??
नई दिल्ली 02 मई 2024 - कोरोना की कोविशील्ड वैक्सीन के साइड इफेक्ट को लेकर पूरे देश में घमासान मचा हुआ है। कोविशील्ड के साइड इफेक्ट के मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर जोखिम कारकों का अध्ययन करने के लिए एक विशेषज्ञ चिकित्सा पैनल के गठन की मांग की गई। इसी बीच नई खबर आई है कि कोविड वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर को हटा दिया गया है। 

कोरोना महामारी के दौर में वैक्सीनेशन करवाने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सर्टिफिकेट जारी किए गए थे। सर्टिफिकेट के नीचे की ओर पीएम मोदी की तस्वीर होती थी। तस्वीर में ‘Together, India will defeat COVID-19’ कैप्शन होता था। हालांकि, अब कैप्शन तो मौजूद है, लेकिन पीएम मोदी की फोटो सर्टिफिकेट से गायब हो गई है।

संदीप मनुधाने नाम के एक एक्स यूजर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि-इस पर से पीएम की फोटो को हटा दिया गया है।

संदीप मनुधाने ने लिखा कि मोदी जी अब कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट पर नजर नहीं आ रहे हैं। इसे चेक करने के लिए अभी वैक्सीन सर्टिफिकेट डाउनलोड किया, उनकी तस्वीर इस पर से गायब हो चुकी है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर पीएम मोदी की तस्वीर को कोविड सर्टिफिकेट पर से क्यों हटाया गया है।

वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट पर से PM मोदी की तश्वीर हटाने पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया है कि वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से पीएम मोदी की तस्वीर इसलिए हटाई गई है, क्योंकि लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू है। यही बातें संदीप मनुधाने ने भी अपने ट्वीट में कही हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर दो चरण की वोटिंग हो चुकी है। आदर्श आचार संहिता लागू है, जो चुनाव खत्म होने के बाद खत्म होगी। चुनाव के परिणाम के बाद पीएम की तस्वीर सर्टिफिकेट पर फिर से दिखाई देने लगेगी।
कोरोना वैक्सीन पर मचे घमासान के बीच वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से गायब हुई PM मोदी की तस्वीर??

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH