सक्ती से बड़ी खबर - निजी हॉस्पिटल के शौचालय में युवती ने दिया अवैध संतान को जन्म , पुलिस जाँच में जुटी

सक्ती , 01-05-2024 6:03:07 AM
Anil Tamboli
सक्ती से बड़ी खबर - निजी हॉस्पिटल के शौचालय में युवती ने दिया अवैध संतान को जन्म , पुलिस जाँच में जुटी
सक्ती 01 मई 2024 - इस वक्त जिला मुख्यालय सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा बाराद्वार रोड में संचालित निजी हॉस्पिटल के शौचालय में एक युवती ने अवैध संतान को जन्म दिया है। हॉस्पिटल प्रबंधन की सूचना के बाद सक्ती पुलिस अवैध संतान को जन्म देने वाली युवती के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

सक्ती पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बाराद्वार रोड में संचालित निजी हॉस्पिटल द्वारा लिखित आवेदन के माध्यम से जानकारी दी गई की 26 अप्रैल की सुबह करीब 06 बजे उनके हॉस्पिटल में एक महिला पेट दर्द की शिकायत लेकर आई थी जिसकी यूरिन प्रेगनेंसी टेस्ट करने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आया जिसके बाद युवती को हॉस्पिटल में भर्ती होकर ईलाज इलाज कराने की सलाह दी गई।

दोपहर लगभग 12:30 बजे के आसपास युवती के शौचालय जाने के बाद हॉस्पिटल की लेडी स्टाफ जब शौचालय गई और कमोड के ढक्कन को उठाया तब उसने देखा कि एक नवजात शिशु जो की लड़की थी उसका सिर ऊपर और पैर कमोड के नीचे की तरफ था और कमोड का ढक्कन बंद था। जिसके बाद आननफानन में नवजात को बाहर निकाल कर इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया। उक्त नवजात के संबंध में संबंधित युवती से पूछने पर उसने नवजात को बाथरूम में जन्म देने की बात कबूल कर ली।

फिलहाल सक्ती पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल प्रबंधन ने उन्हें सूचना दी थी जिस पर पुलिस द्वारा जाकर मामले की जांच की गई और संबंधित युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। नवजात बच्ची को स्वास्थ्य को देखते हुए उसे मां के सुपुर्द किया गया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH