छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - पिकअप और ट्रक की टक्कर में 09 लोगो की मौत , 23 की घायल , 04 की हालत नाजुक

बेमेतरा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा - पिकअप और ट्रक की टक्कर में 09 लोगो की मौत , 23 की घायल , 04 की हालत नाजुक
बेमेतरा 29 अप्रैल 2024 - छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है तथा 23 अन्य लोग घायल हो गए हैं। जिसमें से 4 की हालत गंभीर है, उन्हें रायपुर एम्स रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज जिला आसपास के अस्पताल में जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी और एसडीएम प्रशासन मौके पर मौजूद हैं।

मिली जानकारी के अनुसार बेमेतरा जिले के कठिया गांव के पास एक पिकअप वाहन रविवार रात एक मालवाहक वाहन से टकरा गया जिसके कारण नौ लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि पथर्रा गांव के लोग पिकअप वाहन में सवार होकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने तिरैया गांव गए थे और रविवार रात जब वे लौट रहे थे तभी पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े एक माजदा से टकरा गया। इस हादसे में नौ लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जिनकी पहचान भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अग्निया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (5), रिकेश निषाद (6) और ट्विंकल निषाद (6) के रूप में की गई है। इस दुर्घटना में 23 अन्य लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शवों एवं घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को दो अस्पतालों में भर्ती कराया गया और उनमें से चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें एम्स रायपुर में भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH