छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे

कोरबा , 29-04-2024 1:29:08 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पायलट की सभा मे पूर्व मंत्री जयसिंह को नही मिली कुर्शी , मंच पर काफी देर तक खड़े रहने के बाद वापस उतरे
कोरबा 28 अप्रैल 2024 - कांग्रेस पार्टी में एक तरफ भगदड़ मची हुई है, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के सीनियर लीडर अपने ही पार्टी के नेताओं को भरी सभा में नजर अंदाज करते नजर आ रहे है। कुछ ऐसा ही नजारा आज कोरबा में देखने को मिला। यहां कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की सभा में पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कुर्सी ही नही मिली। काफी देर तक कुर्सी के लिए बड़े नेताओं के द्वारा पूछे नही जाने पर जयसिंह अग्रवाल मंच से ही नीचे उतर गये।

दरअसल आज कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट की सभा कोरबा लोकसभा के रामपुर विधानसभा अंतर्गत रजगामार क्षेत्र में रखा गया। एसईसीएल के कोयलांचल क्षेत्र में रखे इस आम सभा में आज दोपहर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डाॅ.चरणदास महंत के साथ प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट तय समय पर कार्यक्रम में पहुंचे। सभा स्थल पर मंच पर सभी बड़े नेताओं के बैठने की पूरी व्यवस्था बनायी गयी थी। 

मंच पर सचिन पायलट के पहुंचते ही पहली लाइन में सभी बड़े नेताओं से लेकर स्थानीय विधायक कुर्सी पर बैठ गये।
पिछली लाइन की कुर्सी में पार्टी पदाधिकारियों ने अपना कब्जा जमा लिया। लेकिन पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल को फ्रंट लाइन में चेयर ही नही मिल सका। ज्योत्सना महंत जब मंच पर भाषण देने गयी, तब कुछ देर तक तो उस कुर्सी पर पूर्व मंत्री बैठे दिखे। लेकिन जैसे ही ज्योत्सना महंत भाषण देकर वापस लौटी, वैसे ही जयसिंह अग्रवाल को उठना पड़ा।

विधायक और कुछ एक जिला स्तर के पदाधिकारियों द्वारा कुर्सी देने की भी पेशकस की गयी, लेकिन पूर्व मंत्री ने उन्हे सम्मान के साथ बैठे रहने को कहते हुए खुद मंच के एक कोने पर खड़े रहे। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान डाॅ. चरण दास महंत ने जयसिंग अग्रवाल के लिए कुर्सी की व्यवस्था करने का निर्देश देने के बजाये सचिन पायलट से ही चर्चा में मंच पर व्यस्त नजर आये। 

लिहाजा कुछ देर बाद ही जयसिंह अग्रवाल मंच के पीछे की तरफ से नीचे उतर गये। इसके बाद किसी ने इस बात की जानकारी बड़े नेताओं को दी जिसके बाद आनन फानन में माइक स्टैंड के पास एक अलग से कुर्सी की व्यवस्था कराकर जयसिंह अग्रवाल को दोबारा मंच पर बुलाकर बैठाया गया।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH