सक्ती में गरजे PM मोदी , कहा हमने उन्हें तारीख भी बताई , समय भी बताया , निमंत्रण भी भेजा लेकिन,,,

सक्ती , 24-04-2024 12:40:37 AM
Anil Tamboli
सक्ती में गरजे PM मोदी , कहा हमने उन्हें तारीख भी बताई , समय भी बताया , निमंत्रण भी भेजा लेकिन,,,
सक्ती 23 अप्रैल 2024 - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित भाजपा की जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर देश को बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद भी पहले दिन से तुष्टीकरण में लगी हुई थी. तुष्टीकरण, वोट बैंक की राजनीति एक कांग्रेस के डीएनए में है. तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस को दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों का हक भी छीनना पड़े तो वो एक सेकंड नहीं लगाएंगे, जबकि भाजपा सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलने वाली पार्टी है।

जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े और रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी प्राथमिकता गरीब, युवा, महिला और किसान का कल्याण है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक देश में गरीबी हटाओ का नारा दिया और अपने नेताओं की तिजोरी भरती रही. लेकिन मोदी ने नारेबाजी नहीं की. मोदी ने आपसे नाता जोड़ा, नारा नहीं दिया और मोदी ने 10 वर्ष में 25 करोड़ मेरे देशवासियों के जो गरीबी में जिंदगी जीते थे, मुसीबत में जीते थे. जिनके सपने बचे नहीं थे, उन गरीबों को 25 करोड़ गरीबों को गरीबी से बाहर निकाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के लोग हम पर तंज करते थे. हर चुनाव में हमें पूछा जाता था मंदिर कब बनेगा. कांग्रेस वाले तो आए दिन गली-मोहल्ले में कहा करते थे, अरे बताओ, मंदिर कब बनेगा. नारा देते थे मंदिर वहीं बनाएंगे, तारीख नहीं बताएंगे. हमने उन्हें तारीख भी बताई, समय भी बताया, निमंत्रण भी भेजा. लेकिन कांग्रेस के सातवें आसमान के अहंकार ने अपने आप को राम से भी बड़ा मानते हैं. प्रभुराम से भी बड़ा मानते हैं और उन्होंने प्राणप्रतिष्ठा के कार्यक्रम का निमंत्रण ठुकरा दिया. यह हमारे ऐसे संतों का अपमान है, माता शबरी का अपमान है।

जनसभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के साथ-साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सतनामी समाज के धर्मगुरु और आरंग से विधायक खुशवंत सिंह, छालीवुड कलाकार अनुज शर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
नशीला प्रोटीन पावडर पीला कर जिम ट्रेनर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
नशीला प्रोटीन पावडर पीला कर जिम ट्रेनर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो दोस्तो की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो दोस्तो की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़ - IPL शुरू होने से पहले पुलिस ने दिया सटोरियों को संदेश, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - IPL शुरू होने से पहले पुलिस ने दिया सटोरियों को संदेश, कही यह बात..
शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर - नई आबकारी नीति हुई लागू, अब इन जगहों पर भी छलका सकेंगे जाम
शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर - नई आबकारी नीति हुई लागू, अब इन जगहों पर भी छलका सकेंगे जाम
सब कुछ तय हो जाने के बाद लड़की पक्ष शादी तोड़ा, आहत युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी
सब कुछ तय हो जाने के बाद लड़की पक्ष शादी तोड़ा, आहत युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी
खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री का ट्रांसवुमन के साथ अश्लील वीडियो वायरल, प्रदेश की राजनीति में मचा हड़कंप
खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री का ट्रांसवुमन के साथ अश्लील वीडियो वायरल, प्रदेश की राजनीति में मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH