छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत

बेमेतरा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - पति के चरित्र पर शक करना पत्नी को पड़ा भारी , पति ने दी खौफनाक मौत
बेमेतरा 20 अप्रैल 2024 - बेमेतरा जिले में पति के चरित्र पर शक करने की कीमत पत्नी को जान देकर चुकानी पड़ी। पहले तो पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी फिर परिजनों को दम घुटने से मौत होना बताकर लाश भी दफन कर दिया लेकिन जब आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल दुपट्टे को शिवनाथ नदी में बहाया तो परिजनों को शक हुआ और मामले का खुलासा हो गया।

जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में लाश को कब्र से निकाल कर पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें दम घुटने से मौत होने की पुष्टि हो गई। बताया जा रहा है कि एक साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी।

आरोपी शहजादा ने पुलिस को बताया कि, करीब एक साल पहले जब भी वो काम से बाहर जाता था, तब उसकी पत्नी आशिफा मायके चली जाती थी और वह दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध होने का शक कर ताना भी मारती थी इससे वह तंग आ गया था। 

11 अप्रैल को आशिफा ससुराल में ईद न मनाकर अपने मायके चली गई इसलिए उसने दोस्त के साथ मिलकर उसे मारने की योजना बनाई। इसके लिए आरोपियों ने 2 जोड़ी ग्लव्स खरीदा और आशिफा के कमरे में गए। कमरे में वह सो रही थी। तभी गला दबाकर उसकी हत्या कर दी फिर अपने परिवार और रिश्तेदारों को मौत की जानकारी देते हुए घर बुलाया। 

परिजनों ने पूछा कि आशिका की मौत कैसे हो गई। तब आरोपी ने कहानी सुनाते हुए कहा कि आशिफा को उसने रात में चाय बनाने के लिए कहा, तो उसने बेचैनी लगने की बात कही। सुबह डॉक्टर के पास ले जाने कहा था। लेकिन रात में ही उसकी मौत हो गई।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH