युवती को तीन महीने से बंधक बना कर देह ब्यापार करा रहे थे दंपत्ति , ऐसे हुआ मामले का खुलासा ,,

देश , 28-09-2020 4:28:17 AM
Anil Tamboli
युवती को तीन महीने से बंधक बना कर देह ब्यापार करा रहे थे दंपत्ति , ऐसे हुआ मामले का खुलासा ,,
हाजीपुर 27 सितम्बर 2020 - हाजीपुर में सदर थाने के पॉश इलाके दामोदर नगर में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है. इस मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. दंपति पर आरोप है कि दोनों ने एक युवती को 3 महीने से बंधक बना कर रखा था और उससे जबरन धंधा करवाते थे. इसका खुलासा तब हुआ जब पीड़ित युवती घर से निकलकर भाग गई और इसकी जानकारी मुहल्लेवालों को दी. इस जानकारी के बाद मुहल्ले में हंगामा खड़ा हो गया. मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. मुहल्लेवालों ने इसकी जानकारी जब पुलिस को दी, तब सदर थाने की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस छापेमारी से पहले पहुंचा एक ग्राहक

जब पुलिस ने दंपति के घर पर छापेमारी की तो इलाके में अफरातफरी मच गई. छापेमारी के दौरान पुलिस को घर से एक डायरी मिली, जिसमें सैकड़ों लोगों के नाम और नंबर लिखे हुए थे. पीड़ित पीड़ित युवती ने पुलिस से कहा है कि कई वर्दी वाले भी उसके पास आते रहे हैं. इसके अलावा दूर-दूर से कस्टमर बुलाए जाते थे. आरोपी दंपति सभी से मोटी रकम वसूलते थे. हद तो तब हो गई जब पुलिस के पहुंचने से पहले भी युवती के मोबाइल पर एक कस्टमर का फोन आया लेकिन जैसे ही युवक पहुंचा, मुहल्लेवालों ने उसे पकड़ लिया. लेकिन इसी बीच युवक मुहल्लेवालों को चकमा देकर फरार हो गया.

पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही पीड़ित युवती को भी थाने ले आई. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मुहल्ले में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था. इससे मुहल्लेवाले काफी परेशान थे. मुहल्ले में रहने वाले संजय किशोर ने बताया कि सेक्स रैकेट की वजह से यहां रहनेवाले लोगों का जीना मुश्किल हो गया था. वहीं पुलिस गिरफ्त में आई महिला खुशबू कुछ भी साफ-साफ बताने से कतराती नजर आई. ऐसे में पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है. पॉश इलाके में चल रहा सेक्स रैकेट इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने कहा कि पीड़ित युवती के बयान पर केस दर्ज किया जा रहा है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH