कौन है सक्ती का भीष्म जो हर जुर्म वाली जगह पर मौजूद रहता है लेकिन कभी गिरफ्तार नही होता

सक्ती , 10-04-2024 9:16:26 AM
Anil Tamboli
कौन है सक्ती का भीष्म जो हर जुर्म वाली जगह पर मौजूद रहता है लेकिन कभी गिरफ्तार नही होता
सक्ती 10 अप्रैल 2024 - कौन है सक्ती का भीष्म जो हर जुर्म वाली जगह पर मौजूद रहता है लेकिन कभी गिरफ्तार नही होता। इस खबर का शीर्षक पढ़ कर आप सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है और कौन है वो भीष्म जिसे अपराध होने से पहले ही उसकी जानकारी हो जाती हैं।

तो हम आपको बता दे कि ये सक्ती का वो भीष्म है जो पुलिस के हर दूसरे या तीसरे केस में गवाह रहता है और पुलिस इसी भीष्म के सामने पुलिसिया कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करती है ये बात अलग है कि न्यायालय में भीष्म क्या गवाही देता है लेकिन इसी भीष्म की गवाही के दम पर पुलिस सालों से अपराधियो को सबूत के साथ मौके से गिरफ्तार करते आ रही है। अभी हाल में ही दो केस में भीष्म की गवाही पर जुआ और सट्टा के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। 

केस नंबर 01 - 17 फरवरी को सक्ती पुलिस ने गोविंद मद्रासी को सट्टा खिलाते गिरफ्तार किया था और यह पूरी कार्यवाही भीष्म के सामने हुई थी और गवाह के रूप में भीष्म ने हस्ताक्षर किए थे।

केस नंबर 02 - 06 अप्रैल को सक्ती पुलिस ने ग्राम पंचायत मसनिया के नर्सरी में 06 लोगो को जुआ खेलते गिरफ्तार किया था और वहां भी भीष्म मौजूद था जप्ती से लेकर गिरफ्तारी तंक इसी भीष्म के सामने हुई और इस केस में भी भीष्म गवाह बना था।

इस तरह दर्जनों केस है जिसमे भीष्म गवाह बना हुआ है। अगर बात करे मुद्दे की तो इन जगहों पर भीष्म कैसे पँहुच जाता है?? , क्या पुलिस भीष्म को साथ लेकर चलती है?? , क्या सभी जुर्म की खबर पुलिस से पहले भीष्म को हो जाती है?? ,  क्या ये संयोग मात्र है?? ऐसे कई सवाल है जिसका जवाब सिर्फ भीष्म के पास ही मौजूद है लेकिन खास बात यह कि पुलिस उससे पूछताछ कर आरोपी बनाने के बजाय गवाह बना लेती है जो समझ से परे है। 

भीष्म की गवाही से कितने अपराधियों को सजा हुई है या वे बरी हुए है ये जाँच का विषय है लेकिन सक्ती का ये भीष्म महाभारत के भीष्म पितामह से कम नही है उसे इक्षा मृत्यु का वरदान था और इसे गवाह बनने का वरदान प्राप्त है।

ताज़ा समाचार

खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री का ट्रांसवुमन के साथ अश्लील वीडियो वायरल, प्रदेश की राजनीति में मचा हड़कंप
खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री का ट्रांसवुमन के साथ अश्लील वीडियो वायरल, प्रदेश की राजनीति में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 50 हजार की रिश्वत लेते रेंजर और डिप्टी रेंजर गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती के माँ महामाया मंदिर में लगती है चुनरी और नारियल बोली, आखिर किसके पास जाता है पैसा??
सक्ती के माँ महामाया मंदिर में लगती है चुनरी और नारियल बोली, आखिर किसके पास जाता है पैसा??
छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH