एक और कथित बाबा पर लगा पति से तलाक करा कर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप ,,

देश , 27-09-2020 9:04:47 PM
Anil Tamboli
एक और कथित बाबा पर लगा पति से तलाक करा कर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप ,,
नई दिल्ली 27 सितम्बर 2020 - अध्यात्म की आड़ में काली करतूत करने के आरोपी बाबाओं की सूची में एक और नया नाम जुड़ गया है. दिल्ली में लाखों की तादाद में जिन ‘गुरुजी’ के अनुयायी हैं, उनकी मौत के बाद आश्रम का संचालन कर रहे उनके भतीजे पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है. दिल्ली के विकासपुरी थाने में महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है.

बताया जाता है कि आश्रम की स्थापना करने वाले गुरुजी की मौत के बाद उनके आश्रम का संचालन उनका भतीजा नवदीप सिंह उर्फ गौरव करता है. महिला ने अपनी तहरीर में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ विकासपुरी में रहती थी. उसका परिवार गुरुजी के आश्रम पर आता-जाता था. वहीं उसकी मुलाकात गौरव से हुई थी.
महिला का आरोप है कि गौरव ने उसे उसके पति, पति को उसके खिलाफ यानी दोनों पति-पत्नी को एक-दूसरे के खिलाफ भड़काकर तलाक करा दिया. महिला का आरोप है कि तलाक के बाद गौरव ने उसे मंदिर में बुलाकर कहा कि गुरुजी चाहते हैं तुम मेरी पत्नी बन जाओ. साल 2019 में उसने गुरुजी के नाम पर झांसे में आकर शादी भी कर ली. इसके बाद उसने कई दफे रेप किया.
महिला ने आरोप लगाया कि गौरव ने अब उससे बात करना और मिलना-जुलना भी छोड़ दिया. जब उसने उसपर दबाव बनाना शुरू किया तो वह उसके अश्लील वीडियो और तस्वीरें वायरल करने और उसके पूर्व पति को रेप के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगा. धमकियों से आजिज आकर महिला ने मुकदमा दर्ज कराकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
बता दें कि गुरुजी के अनुयायियों की तादाद दिल्ली एनसीआर में लाखों में है. गुरुजी की मौत के बाद भी उनके अनुयायी मंदिर जाते रहते हैं. लोगों की गुरुजी में कितनी आस्था है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी गाड़ियों तक में गुरुजी लिखवा रखा है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - धान खरीदी केन्द्र में घुसा हाथी, खरीदी प्रभारी को कुचल कर उतारा मौत के घाट
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा की पहल पर एक बड़ा आंदोलन टला, ग्रामीणों ने जताया आभार
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - ब्राउन शुगर की तस्करी करते भाजपा पार्षद लोकेश कश्यप सहित 05 आरोपी गिरफ्तार, लाखो रुपये का ब्राउन शुगर जप्त
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
छत्तीसगढ़ - पति और पत्नी ने पेड़ पर फाँसी लगाकर की खुदकुशी, दोनो की एक साल पहले ही हुई थी शादी
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 02 मार्च 2026 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - पत्नी के अवैध संबंध में बाधा बन रहा था पति, प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने रची ऐसी साजिश की..
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
छत्तीसगढ़ - खेत मे महिला के साथ रेप की कोशिश, रेप में असफल होने पर उतार दिया मौत के घाट
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
होली पर्व पर सक्ती पुलिस ने किया गाईडलाईन जारी, ध्यान से पढ़े नही तो जाना पड़ सकता है जेल
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, जुआ खेलते दिनेश और टिंकू सहित 06 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर और हायवा में जबरजस्त टक्कर के बाद लगी आग, दोनो के ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH