कॉलेज की परीक्षा देने आई छात्रा को प्रेमी ने मारी गोली , युवती की मौत ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
कॉलेज की परीक्षा देने आई छात्रा को प्रेमी ने मारी गोली , युवती की मौत ,,
जयपुर 27 सितम्बर 2020 - राजस्थान के जयपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक कॉलेज छात्रा को शनिवार सुबह को उसके ही प्रेमी ने गोली मार दी. यह सब तब हुआ जब छात्रा परीक्षा देने पहुंची थी. पुलिस के अनुसार युवक व युवती का प्रेम प्रसंग रहा है.
यह घटना जयपुर के राजापार्क इलाके की है. यहां एक कॉलेज में छात्रा स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा देने आई थी. पुलिस उपायुक्त राहुल जैन ने पीटीआई को बताया कि युवती सुबह सात से दस बजे के दौरान होने वाली परीक्षा देने आई थी. आरोपी ने पहले उस पर चाकू से हमला किया फिर गोली चला दी. 
घायल युवती को एसएमएस अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती शहर के किसी और कॉलेज में पढ़ती थी और परीक्षा देने राजा पार्क के एक कॉलेज में आई थी. 
पुलिस के अनुसार आरोपी विष्णु चौधरी धौलपुर का रहने वाला है और जयपुर में प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी कर रहा है. उसे घटना के तुरंत बाद पकड़ लिया गया.
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनोज चौधरी ने बताया कि आरोपी व युवती में लगभग एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. आरोपी कथित तौर पर युवती के किसी और युवक से कथित रिश्ते से नाराज था. आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती ने उसे धोखा दिया जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है.

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH