अनुशासन हीन स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ FIR दर्ज के साथ बर्खास्तगी की कार्रवाई करे - कलेक्टर ,,

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अनुशासन हीन स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ FIR दर्ज के साथ बर्खास्तगी की कार्रवाई करे - कलेक्टर ,,
जांजगीर-चांपा 25 सितंबर 2020 - कलेक्टर ययशवंत कुमार ने आज जिला कार्यालय में कोविड-19 की रोकथाम के लिए गठित जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक में कहा कि ड्यूटी के दौरान लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने आकांक्षा आइसोलेशन सेंटर मे तैनात डेसर प्रमोद श्रीवास के द्वारा उदंडता और उच्च अधिकारियों के निर्देश की अवहेलना करने  की शिकायत पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। 

कलेक्टर यशवंत कुमार ने सी एम एच ओ से कहा कि ड्रेसर के खिलाफ थाने में एफ आई आर दर्ज कराएं और उनकी बर्खास्तगी का प्रस्ताव तैयार करें । 
 कलेक्टर ने कहा कि लक्षण रहित मरीजों को होम आइसोलेशन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। आइसोलेशन की अनुमति में किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। होम आइसोलेशन की अवधि पूरी होते ही मरीजों को आइसोलेशन से मुक्त करने की सतत कार्रवाई होती रहे। कलेक्टर ने कहा कि पुलिस विभाग द्वारा तैयार किया गया रक्षा ऐप होम आइसोलेशन के मरीजों के मोबाइल फोन पर डाउनलोड किया जाए, ताकि निगरानी भी आसानी से हो सके। इसके लिए प्रतिदिन होम आईसोलेट किए गए मरीजों की सूची तत्काल पुलिस अधीक्षक को उपलब्ध कराएं। 
    
कलेक्टर ने कहा कि उपचार हेतु आवश्यक सामग्रियों की कमी होने से पहले ही राज्य स्तरीय कार्यालय को  मांग पत्र तत्काल प्रेषित करें।  ताकि समय पर सामग्री उपलब्ध हो सके और  उपचार एवं टेस्टिंग मे किसी भी प्रकार की कमी का सामना करना ना पड़े।  
कलेक्टर ने कहा कि केवल स्वास्थ्यगत कारणों से ही कंटेनमेंट जोन से बाहर निकलने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट जोन के निर्देश लाकडाउन की तुलना मे अधिक कड़े है। इसका कड़ाई से पालन करवाना होगा। 
 बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर, , जिला पंचायत सीईओ तीर्थराज अग्रवाल, सीएमएचओ डॉ एस आर बंजारे कोविड-19 के प्रभारी सुमित गर्ग सहित विभागीय संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH