भाजपा ने काटा बॉलीवुड एक्टर व वर्तमान सांसद सनी देओल का टिकट , इसे बनाया सनी की जगह प्रत्याशी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाजपा ने काटा बॉलीवुड एक्टर व वर्तमान सांसद सनी देओल का टिकट , इसे बनाया सनी की जगह प्रत्याशी
नई दिल्ली 31 मार्च 2024 - बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए आठवीं लिस्ट जारी करते हुए एक्टर सनी देओल का टिकट काट दिया है. सनी देओल गुरदासपुर से सांसद हैं, लेकिन उनका टिकट काटते हुए बीजेपी ने इस बार दिनेश सिंह बब्बू को अपना उम्मीदवार बनाया है।

दरअसल, काफी समय से ये खबरें आ रही थीं कि गुरदास पुर की जनता अपने सांसद सनी देओल से नाराज है. कई बार ऐसा भी देखा गया कि सनी देओल की गुमशुदगी के पोस्टर लगे, क्योंकि आमजन की शिकायत है कि जरूरत के समय वह कभी मौजूद नहीं होते, न ही कभी गुरदासपुर आते हैं. हालांकि, पोस्टर लगने और जनता की नाराजगी दिखने के बाद भी सनी देओल उनसे मिलने नहीं पहुंचे. माना जा रहा है कि बीजेपी ने इस पर विचार करते हुए उनका टिकट काटा है।

बता दे कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी से उम्मीदवार बने सनी देओल ने सुनील जाखड़ जैसे दिग्गज नेता को हराया था. हालांकि, संसदीय क्षेत्र में उनकी मौजूदगी कम ही दर्ज होती थी. अपनी नई फिल्म के प्रमोशन के लिए अटारी बॉर्डर तक पहुंचे थे, लेकिन जनता की नाराजगी थी कि तीन साल से गुरदासपुर नहीं आए।

गुरदासपुर की जनता का यह भी कहना था कि भारी मतों से जीत दिलाने के बाद भी सनी देओल संसद में जनता के लिए आवाज नहीं उठाते हैं. ऐसे में जनता की मांग थी कि फिल्म स्टार की जगह लोकल नेता को उम्मीदवार बनाया जाए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH