दुष्कर्म पीड़िता ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , पिस्टल की नोक पर हुआ था सामूहिक दुष्कर्म ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दुष्कर्म पीड़िता ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , पिस्टल की नोक पर हुआ था सामूहिक दुष्कर्म ,,
धौलपुर 24 सितम्बर 2020 - राजस्थान के धौलपुर जिले के एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग से पिस्टल की नोक पर रेप के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. नाबालिग ने सदमे में आकर सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. दुष्कर्म की ये वारदात पूरे प्रदेश में सुर्खियों में रही थी. 
वारदात के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने भी कांग्रेस सरकार पर कानून व्यवस्था बिगड़ने पर कड़ा प्रहार किया है. तो वहीं राजस्थान बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष धौलपुर पुलिस से प्रसंज्ञान लिया और मामले की रिपोर्ट मांगी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को पीसी रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस ने मामले की रिपोर्ट बाल कल्याण समिति को भी भेजी है.
बता दें, बसेड़ी थाना इलाके के एक गांव में रविवार-सोमवार की देर रात करीब 12-1 बजे के बीच में आरोपी 22 वर्षीय बंटी और 19 वर्षीय हरिकेश एक युवती के कमरे में घुस गए. दोनों आरोपियों ने नाबालिग को जगाकर अवैध पिस्टल की नोक पर बारी-बारी से दुष्कर्म किया. कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी. इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी आवाज सुनकर जाग गए. जब उन्होंने कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों आरोपी हथियार सहित निकलते हुए दिखाई दिए.
दोनों आरोपी परिजनों को देख भागने लगे. इस दौरान परिजनों ने दौड़कर बंटी को दबोच लिया. वहीं, दूसरा आरोपी हरिकेश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. परिजनों को नाबालिग कमरे में काफी नाजुक स्थिति में मिली थी. नाबालिग ने परिजनों को बताया कि दोनों आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया है. 
परिजनों ने एक आरोपी बंटी को पकड़कर हाथ-पैर बांधकर जमकर मारपीट कर दी और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. परिजनों ने आरोपी बंटी के दोनों पैर बांधकर उल्टा लटका कर पेड़ से बांध दिया. उसके बाद आरोपी के साथ परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर मारपीट की. वारदात के बाद 14 वर्षीय नाबालिग ने सदमे में आकर पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.
वारदात से पूरे जिले में सनसनी फैल गई. हालांकि, एक आरोपी को परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द किया था. पुलिस उप अधीक्षक प्रवेंद्र ने बताया कि सोमवार को ही दोनों आरोपियों के खिलाफ 376 डी, 306 आईपीसी और 3,4 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है. उधर जिले की वारदात पूरे प्रदेश में सुर्खियों में हैं. 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर तीखे प्रहार किए हैं. उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा कि प्रदेश में गैंगरेप, दुष्कर्म, बलात्कार, आत्महत्या, बजरी माफियाओं के दुस्साहस, लूट, मिलावट, सट्टा, झांसा, नकबजनी, चोरी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं. अशोक गहलोत के नेतृत्व में अपराधियों ने कोरोना आपदा को अवसर मान लिया है. तो वहीं, राजस्थान बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने धौलपुर पुलिस से मामले की रिपोर्ट मांगी थी, जो पुलिस ने भेज दी.
दुष्कर्म पीड़िता ने फाँसी लगा कर की खुदकुशी , पिस्टल की नोक पर हुआ था सामूहिक दुष्कर्म ,,

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH