लक्सरी कार में शराब की तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार , कार से भारी मात्रा में शराब बरामद ,,

कबीरधाम , 23-09-2020 9:49:41 PM
Anil Tamboli
लक्सरी कार में शराब की तस्करी करते दो युवक गिरफ्तार , कार से भारी मात्रा में शराब बरामद ,,
कवर्धा 23 सितम्बर 2020 - छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी आयुक्त रायपुर छत्तीसगढ़ निरंजन दास एवम प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कारपोरेशन ए पी त्रिपाठी द्वारा अन्य प्रांत के मदिरा परिवहन में रोक लगाने हेतु आदेशित किया गया था इसी क्रम में कलेक्टर कबीरधाम रमेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी कबीरधाम जीपीएस दर्दी के निर्देशन में आज प्रातः मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से मदिरा परिवहन होने की सूचना मिली । सूचना अनुसार तत्काल आबकारी विभाग कबीरधाम के द्वारा सहायक जिला आबकारी अधिकारी नितिन कुमार खंडूजा के निर्देशन में एक टीम द्वारा नाका लगाकर सहसपुर लोहारा पेट्रोल पंप की तिराहा में वाहन क्रमांक सीजी 04 एच 4977 शेवरलेट एवीओ V5 को रोककर तलाशी लेने पर मध्यप्रदेश में विक्रय हेतु निर्मित विदेशी मदिरा गोवा व्हिस्की 21 पेटी, मैकडॉवेल नंबर वन 3 पेटी ,रॉयल स्टैग 3 पेटी व 1 पेटी रॉयल चैलेंज व्हिस्की कुल 28 पेटी /252 बल्क मदिरा बरामद कर कब्जे आबकारी लिया गया। उक्त 28 पेटी जब्त मदिरा का बाजार मूल्य लगभग180000 है, ।
मौके पर वाहन चालक संजय वर्मा पिता ददन वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी हथखोज भिलाई 3 जिला दुर्ग तथा एक अन्य व्यक्ति विजय कुमार यादव पिता रामविलास यादव उम्र 26 वर्ष निवासी देवादा जिला राजनांदगांव को आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) व 36 के तहत गिरफ्तार किया गया एवम रिमांड में जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है। कार्यवाही में कुल जब्ती 150000 की वाहन सहित लगभग ₹330000 की है । उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव,योगेश सोनी, मनीष कुमार साहू व तुलेश देशलहरें तथा आरक्षक हेमचंद कौशिक व ड्राइवर डायमंड साहू शामिल थे.

ताज़ा समाचार

सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
नशीला प्रोटीन पावडर पीला कर जिम ट्रेनर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
नशीला प्रोटीन पावडर पीला कर जिम ट्रेनर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो दोस्तो की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, हादसे में दो दोस्तो की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़ - IPL शुरू होने से पहले पुलिस ने दिया सटोरियों को संदेश, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ - IPL शुरू होने से पहले पुलिस ने दिया सटोरियों को संदेश, कही यह बात..
शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर - नई आबकारी नीति हुई लागू, अब इन जगहों पर भी छलका सकेंगे जाम
शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर - नई आबकारी नीति हुई लागू, अब इन जगहों पर भी छलका सकेंगे जाम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH