सक्ती में कब और कैसे शुरू हुआ सट्टे का कारोबार , कौन था इसका मास्टरमाइंड , जानने के लिए पढ़े पूरी खबर,,

सक्ती , 17-03-2024 7:31:15 PM
Anil Tamboli
सक्ती में कब और कैसे शुरू हुआ सट्टे का कारोबार , कौन था इसका मास्टरमाइंड , जानने के लिए पढ़े पूरी खबर,,
सक्ती 17 मार्च 2024 - सट्टे के काले कारोबार के लिए जिले ही नही पूरे प्रदेश में बदनाम हो चुके सक्ती शहर में कब और कैसे शुरू हुआ सट्टे का गोरखधंधा और कौन था इसका मास्टरमाइंड अगर इस सवाल का जवाब जानना है तो इसके लिए साल 1992 में जाना पड़ेगा।

वर्ष 1992 में अविभाजित मध्य प्रदेश में जब सुंदर लाल पटवा की सरकार आई तब राज्य में लॉटरी शुरू हुई मध्य प्रदेश में तीन लॉटरी योजनाएँ थीं जिनके तहत सोमवार से रविवार तक दैनिक ड्रा निकाला जाता था। पहली योजना एमपी डेली थी जिसकी कीमत दो रुपये प्रति टिकट थी और विजेता पुरस्कार 01 लाख रुपये था। दूसरी योजना एमपी डीलक्स थी जिसकी कीमत पाँच रुपये प्रति टिकट थी और विजेता पुरस्कार 05 लाख रुपये था। तीसरी योजना एमपी सुपर थी जिसकी कीमत बीस रुपये प्रति टिकट थी और विजेता पुरस्कार 10 लाख रुपये था।

मध्यप्रदेश में लॉटरी शुरू होते ही खरीदने वालों की बाढ़ आ गई लिहाजा टिकट कम पड़ने लगे इसके बाद सक्ती के लॉटरी विक्रेताओं ने आखरी के तीन अंकों को कागज में लिख कर दांव लगवाने लगे जिसे सिंगल , जोड़ी और झालर का नाम दिया गया था। कुछ साल चलने के बाद लॉटरी बंद हो गई लेकिन नंबर लिखने का धंधा जारी रहा।

चूंकि सक्ती सहित छत्तीसगढ़ के लोगो को लॉटरी की लत लग चुकी थी ऐसे में सक्ती के एक शातिर ने बॉम्बे मटका में दांव लगवाना शुरू किया उसके बाद भूतनाथ , कल्याण जैसे मटके भी सक्ती में संचालित होने लगी कुछ ही साल में सट्टे का यह काला कारोबार इतना फैल गया जिस पर लगाम लगाना अब मुश्किल हो गया।

सट्टा के कारोबार में देखते ही देखते यह शातिर रोडपति से लखपति बन गया जिसके बाद उसे यह धंधा छोटा लगने लगा फिर शुरू हुआ क्रिकेट सट्टा जिस पर दांव लगवा कर यह लखपति करोड़पति बन गया और लोग कंगाल के कंगाल रह गए।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - लक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
छत्तीसगढ़ - प्रेग्नेंट होने पर युवती प्रेमी पर बना रही थी शादी का दबाव, नाराज प्रेमी ने धोखे से बुलाकर..
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH