छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की गला रेतने के बाद प्रेमी ने लगाई फाँसी , दोनो की मौत , घर मे छाया मातम

सूरजपुर , 17-03-2024 6:11:41 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की गला रेतने के बाद प्रेमी ने लगाई फाँसी , दोनो की मौत , घर मे छाया मातम
सूरजपुर 17 मार्च 2024 - सूरजपुर जिले में कुम्दा रेलवे फाटक के पास शनिवार दोपहर प्रेमी जोड़े की लाश मिलने से सनसनी मच गई है। प्रेमी ने प्रेमिका की गला घोंटने के बाद उसकी गला काटकर हत्या कर दी और खुद भी गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की। सफल नहीं होने पर फांसी के फंदे पर झूल गया।

जानकारी के मुताबिक, दतिमा - विश्रामपुर मुख्य मार्ग पर स्थित बांसबाड़ी में शनिवार की दोपहर विश्रामपुर के फायर वॉचर आग की जांच के लिए पहुंचे तो एक युवक का शव फांसी पर झूलते देखा। पास ही एक युवती का शव पड़ा था। घटना की सूचना पर विश्रामपुर टीआई अलरिक लकड़ा की टीम मौके पर पहुंची। 

युवती की पहचान कुम्दा बस्ती निवासी पूजा देवांगन (24) और युवक की पहचान ग्राम पंचायत गोपीपुर तेपरा निवासी शिवम पनिका (25) के रूप में हुई। पूजा देवांगन का शव गड्ढे में पड़ा हुआ मिला। उसका गला कटा था। पास ही एक पेड़ पर युवक का शव फांसी पर झूलता हुआ मिला वही घटना स्थल पर पुलिस को खून से सने दो ब्लेड भी मिले हैं।

युवक के पिता राजू पनिका ने बताया कि गुरुवार को ही उसके बेटे ने बताया था कि वह युवती से प्रेम करता है और उसके परिजन उसकी दूसरी जगह शादी की बात कर रहे हैं। उसने दोपहर में शराब भी पी लिया था। उसका सूरजपुर अस्पताल में उपचार कराया गया था।

वही युवती के पिता परवल देवांगन ने बताया कि पूजा देवांगन की शादी अंबिकापुर निवासी एक युवक के साथ तय होने वाली थी। माना जा रहा है कि दोनों ने साथ नहीं रह पाने की स्थिति में साथ मरने का फैसला किया। पुलिस ने दोनों के शवों को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया। शवों का पीएम रविवार को किया जाएगा। ASP संतोष कुमार महतो ने बताया कि पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
शादी के मजह डेढ़ महीने बाद डॉक्टर पति को छोड़कर प्रेमी के साथ हुई नवब्याहता पत्नी, पति पंहुचा थाने
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH