सक्ती - धान खरीदी प्रभारी अशोक सिंह ठाकुर को तीन साल की सजा , सक्ती कोर्ट का फैसला

सक्ती , 16-03-2024 1:55:46 AM
Anil Tamboli
सक्ती - धान खरीदी प्रभारी अशोक सिंह ठाकुर को तीन साल की सजा , सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती 15 मार्च 2024 - इस वक्त सक्ती से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जँहा 73 लाख रू के धान गबन के मामले में प्रभारी संस्था प्रबंधक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रैट न्यायालय सक्ती ने 03 साल की सजा सुनाई है। मामला सेवा सहकारी समिति कडारी का है।

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी अरविन्द कुमार जायसवाल ने बताया कि वर्ष 2013-14 में जांजगीर कलेक्टर के आदेश पर संयुक्त जांच दल का गठन कर दिनांक 18 फरवरी 2014 को सेवा सहकारी समिति कडारी के अधीनस्थ धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण कर जांच किया गया। जिसमें तत्कालीन प्रभारी समिति अशोक सिंह ठाकुर के द्वारा धान खरीदी से संबंधित दस्तावेज को जांच दल के सामने पेश किया गया। 

जिसमें भौतिक सत्यापन करने पर लगभग 4495.78 क्विंटल धान, अनुमानित कीमत 73 लाख का कम धान होना पाया गया। जिसकी रिपोर्ट जांच दल के द्वारा SDM चांपा के माध्यम से कलेक्टर जिला जांजगीर चांपा को प्रेषित किया गया तथा मामले की शिकायत थाना बाराद्वार में की गई थी।

जिस पर थाना बाराद्वार के द्वारा अपराध क्रमांक 213 / 2015, धारा 409,34 भा.द.वि. दर्ज कर विवेचना किया गया था। उक्त मामले में श्रीमती गंगा पटेल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय सक्ती के समक्ष मामले की सुनवाई हुई थी। जिसमें आरोपी अशोक सिंह को दोषसिद्ध पाते हुए 03 साल की सजा एवं 5000 के अर्थदंड से दंडित किया गया है। जबकि अन्य 02 अभियुक्त को संदेह का लाभ देकर दोष मुक्त कर दिया गया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - जिस युवती ने युवक के खिलाफ दर्ज कराई थी FIR उसी युवती से शादी करने की जिद को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव, आम उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी, जाने क्या है नया नियम

छत्तीसगढ़ - आदतन अपराधी कृष्णा नायक उर्फ बिट्टू नायक जिला बदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

बड़ी खबर - कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की तबियत अचानक बिगड़ी, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती

सक्ती का माँ महामाया मंदिर आस्था का केंद्र या कमाई का जरिया, पढ़े एक एक पाई का हिसाब जिसे आप चढ़ावा समझते है..

10वी बोर्ड के परीक्षार्थियों का इंतजार हुआ खत्म, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10 वी बोर्ड का रिजल्ट

छत्तीसगढ़ - शादी या बर्थडे की पार्टी में 100 से अधिक मेहमान बुलाये तो लगेगा जुर्माना, 01 अप्रैल से लागू होगा नया नियम

छत्तीसगढ़ - जेल प्रहरियों को चकमा देकर खतरनाक कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी

छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े महिला हुई चैन स्नेचिंग का शिकार, बाईक सवार दो आरोपी गले से मंगलसूत्र छीनकर हुए फरार

छत्तीसगढ़ - जनता राइस मिल में लगी भीषण आग, आसपास के इलाके को कराया जा रहा है खाली

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH