मॉडलिंग की दुनिया में करियर तलाश रही युवतियों का न्यूड और सेमी न्यूड तस्वीरे मांग कर करता था ,,

देश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मॉडलिंग की दुनिया में करियर तलाश रही युवतियों का न्यूड और सेमी न्यूड तस्वीरे मांग कर करता था ,,
नई दिल्ली 22 सितम्बर 2020 - दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो महिलाओं के नाम से सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफार्म पर अपने प्रोफाइल बना कर उन लड़कियों को टारगेट करता था, जो मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर तलाश रही हैं. पुलिस के मुताबिक आरोपी मामचंद वेब सीरीज में रोल दिलाने के नाम पर लड़कियों से उनकी न्यूड और सेमी न्यूड फोटो मंगवाता था. और जब कोई लड़की उसे फोटो भेज देती थी, तो तब उस लड़की के साथ शुरू होता था ब्लैकमेलिंग का खेल.
 
दिल्ली के सराय रोहिल्ला थाने में कुछ दिन पहले 17 साल की एक लड़की ने शिकायत दर्ज कराई कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर राशि गोयल नाम की एक महिला उसे मिली, जिसने कहा कि वह एक नई वेब सीरीज के लिए नई मॉडल की तलाश में है. शिकायतकर्ता लड़की उस महिला के जाल में फंस गई. इसके बाद राशि गोयल ने इस लड़की से कहा कि वह उसे अपने कुछ फोटोग्राफ्स भेज दे. लड़की ने राशि गोयल को अपने कुछ फोटोग्राफ्स भेज दिए. इसके बाद राशि ने फिर से पीड़ित लड़की से कुछ सेमी न्यूड और न्यूड फोटोग्राफ्स की मांग की. लड़की पूरी तरह से उसके जाल में फंस चुकी थी. उसे लगा कि शायद उसे रोल मिल जाएगा. ये सोचकर नाबालिग लड़की ने राशि गोयल की हर बात मान ली.
 
लड़की का कहना है कि इसके बाद उसने कुछ और फोटोग्राफ्स की बात की. तब उसे शक हुआ. उसने राशि गोयल को ब्लॉक कर दिया लेकिन उसको ब्लॉक करने के कुछ ही दिन बाद एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ही उसके पास मैसेज आया. जिसमें उसके उन्हीं फोटोग्राफ्स का इस्तेमाल किया और उन फोटोग्राफ्स को वायरल करने की धमकी दी गई. इसके बाद यह लड़की डर गई और सीधे सराय रोहिल्ला थाने पहुंच गई.
 
पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की. साइबर क्राइम ब्रांच की मदद से पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन की शुरुआत की. पुलिस ने उस डिवाइस का पता लगाया, जिससे वो धमकी देने वाले प्रोफाइल चलाए जा रहे थे. फिर पुलिस को एक मोबाइल नंबर मिला, जिसके जरिए सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाए गए थे. मोबाइल नंबर दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से चलाया जा रहा था.
जांच में पता चला कि एक ही नंबर से अलग-अलग सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से प्रोफाइल भी बनाए गए थे. फिर पुलिस ने सुल्तानपुरी इलाके से मामचंद नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यही वो शख्स था, जो सोशल मीडिया तमाम फेक प्रोफाइल्स चला रहा था. आरोपी का नाम मामचंद की उम्र 37 साल बताया जा रहा है।
वह खुद कभी राशि कभी दीपक और कभी किसी प्रोडक्शन हाउस के नाम से सोशल मीडिया पर प्रोफाइल बनाता था और ऐसी लड़कियों की तलाश करता जो मॉडलिंग की दुनिया में अपनी किस्मत आजमा रही हो, या आजमाना चाहती हों. फिर वह लड़कियों को वेब सीरीज में काम दिलाने का झांसा देकर उनके फोटोग्राफ्स मांगने लगता था.  पुलिस ने मामचंद का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसमें कुछ और लड़कियों के तस्वीरें मिली हैं. लेकिन पुलिस का कहना है कि मामचंद ने पूछताछ में अब तक बताया है कि वह किसी भी लड़की से मिला नहीं है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर मामचंद किस इरादे से ऐसा कर रहा था और अब तक कितनी लड़कियों को उसने अपना शिकार बनाया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH