छत्तीसगढ़ में खाप पंचायत , रेप पीड़िता पर लगाया 05 हजार का जुर्माना , पीड़िता ने SP से लगाई मदद की गुहार

कोंडागांव , 08-03-2024 3:29:39 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में खाप पंचायत , रेप पीड़िता पर लगाया 05 हजार का जुर्माना , पीड़िता ने SP से लगाई मदद की गुहार
कोंडागांव 07 मार्च 2024 - विश्रामपुरी थाना अंतर्गत आने वाली एक दुष्कर्म पीड़िता ने स्थानीय पुलिस को शिकायत देने के बाद कार्रवाई नहीं होने से परेशान होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिखित शिकायत दी है। पीड़िता के मुताबिक ग्राम छिंदली निवासी युवक से परिचय होने के बाद युवक ने शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार दुष्कर्म किया।

गर्भ ठहरने के बाद पीड़िता का गर्भपात भी कराया और पिछले दिनों गाव में बैठक रखकर समाज में बदनामी का भय और पुलिस में शिकायत नहीं करने की बात कहकर ग्रामीणों ने पीड़िता पर ही 5000 का अर्थ दंड भी लगाया। घटना तकरीबन पखवाड़े भर पहले का बताया जा रहा।

आरोप है कि पीड़िता का गौरा गौरी उत्सव के दौरान 10 साल पहले बड़े राजपुर ब्लॉक के ग्राम छिंदली निवासी युवक गुड्डू मरकाम से परिचय हुआ, उसके बाद से युवक शादी करने का लालच देकर कई साल से दुष्कर्म करते आ रहा था , उसी बीच गर्भ ठहरने के बाद पीड़िता की इच्छा के विरुद्ध उसने गर्भपात भी कराया।

15 दिन पहले शादी की बात तय करने को कह कर पीड़िता को अपने घर में बुलाया और जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो उल्टे कुछ ग्रामीणों की बैठक रखकर समाज में बदनामी और पुलिस में शिकायत नहीं करने का पीड़िता पर दबाव बनाया और ग्रामीणों ने पीड़िता पर पांच हजार रूपए का अर्थ दंड भी लगाया।

कोंडागांव पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार ने मामले को संज्ञान में लेने की बात कही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH