BJP ने लोकसभा चुनाव के टिकट के लिए तय किया फार्मूला , 100 से अधिक सांसदों की कटेगी टिकट

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
BJP ने लोकसभा चुनाव के टिकट के लिए तय किया फार्मूला , 100 से अधिक सांसदों की कटेगी टिकट
नई दिल्ली 01 मार्च 2024 - बीजेपी लोकसभा चुनाव में इस बार नए चेहरों को ज्यादा मौका दे सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी इस बार करीब 100 या इससे ज्यादा सांसदों के टिकट काट सकती है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग सकती है और एक-दो दिन में बीजेपी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। 

बीजेपी ने पिछले साल हुए अलग अलग विधानसभा चुनाव में भी कई विधायकों के टिकट काटे थे और इसमें सीनियर नेता भी शामिल थे। पार्टी नेताओं में इसकी चर्चा है कि लोकसभा चुनाव में इस बार बड़ी संख्या में टिकट काटे जाएंगे और नए चेहरों को ज्यादा मौका मिलेगा।

बीजेपी को राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में नए चेहरों को उम्मीदवार बनाने का फायदा भी मिला है। बीजेपी लगातार यह संदेश भी दे रही है कि बीजेपी में कार्यकर्ता सबसे अहम है और पार्टी जिसे चाहे उसे जिम्मेदारी दे सकती है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश , राजस्थान और छत्तीसगढ़ मेें नए चेहरों को CM बना कर कार्यकर्ताओं को पुख्ता तरीके से ये संदेश दिया भी।

बतादे कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 71 से ज्यादा सांसदों के टिकट काटे थे। पांच सांसदों को मध्य प्रदेश में बदला था और छत्तीसगढ़ में तो बीजेपी ने सभी 10 सांसदों के टिकट काट दिए थे। इस बार यह नंबर कहीं ज्यादा होने की संभावना है। कुछ महीने पहले ही बीजेपी ने चार राज्यों में विधानसभा चुनाव में अपने 21 सांसदों को भी उम्मीदवार बनाया था। 

राजस्थान में बीजेपी ने सात , मध्य प्रदेश में भी सात , छत्तीसगढ़ में चार और तेलंगाना में तीन सांसदों को उम्मीदवार बनाया था। जीते हुए सांसदों ने इस्तीफा दिया और अब वे अलग अलग विधानसभा के सदस्य हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH