जमात-ए-इस्लामी संगठन पर लगा बैन भारत सरकार ने बढ़ाया , गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जमात-ए-इस्लामी संगठन पर लगा बैन भारत सरकार ने बढ़ाया , गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दी जानकारी
नई दिल्ली 27 फरवरी 2024 - प्रतिबंधित जमात -ए - इस्लामी जम्मू और कश्मीर संगठन पर लगे प्रतिबंध को भारत सरकार ने पांच साल के लिए और बढ़ा दिया है। इस संगठन को देश के खिलाफ काम करने के आरोप में 28 फरवरी 2019 को गैर कानूनी घोषित किया गया था। इस संगठन की तमाम गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। 

अब 27 फरवरी को इसके उपर लगाए गए प्रतिबंध के पांच साल पूरे हो रहे हैं। सरकार ने पाया है कि इससे जुड़े कुछ सदस्य अभी भी देश की अखंडता , संप्रभुता और एकता के लिए खतरा बने हुए हैं। ऐसे में इसके उपर पांच साल के लिए प्रतिबंध और बढ़ा दिया गया है।

इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि आतंकवाद और अलगाववाद के खिलाफ भारत सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत जमात-ए-इस्लामी, जम्मू-कश्मीर नाम के संगठन पर पांच साल का प्रतिबंध और बढ़ा दिया गया है। 

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि इसके लिए 27 फरवरी को अधिसूचना जारी कर यह प्रतिबंध पांच साल के लिए और बढ़ा दिया गया है। मंत्रालय का कहना है कि इस संगठन पर केंद्र सरकार ने विधि विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम,1967 की धारा-3 की उपधारा (1) द्वारा मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इस संगठन पर 28 फरवरी 2019 को पांच साल के लिए प्रतिबंध लगाया था। संगठन को गैरकानूनी घोषित किया गया था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH